×

2017 की तरह ही हैं UP उपचुनाव के परिणाम, जानिए कैसे

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव का परिणाम ठीक उसी तरह है जो 2017 के विधानसभा चुनाव में आए थे। उस चुनाव में भी मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी और उपचुनाव में भी इस सीट पर पूर्व विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने कब्जा किया है।

Newstrack
Published on: 10 Nov 2020 4:25 PM GMT
2017 की तरह ही हैं UP उपचुनाव के परिणाम, जानिए कैसे
X
2017 के चुनाव में भी मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी और उपचुनाव में भी इस सीट पर पूर्व विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने कब्जा किया है।

लखनऊ: यूपी विधानसभा की रिक्त पड़ी सात विधानसभा सीटों के परिणाम आ गए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सात में से छह सीटे जीती हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती है।

यह चुनाव परिणाम ठीक उसी तरह है जो 2017 के विधानसभा चुनाव में आए थे। उस चुनाव में भी मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी और उपचुनाव में भी इस सीट पर पूर्व विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने कब्जा किया है।

नौगांव सादात सीट पर पूर्व मंत्री चेतन चैहान की पत्नी संगीता चैहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के जावेद अब्बास को 15077 वोटों से हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी है। इसी तरह बुलन्दशहर की सीट पूर्व भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही की पत्नी उषा सिरोही ने फिर से जीत ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद यूनूस को 21702 मतो से हरा दिया है।

ये भी पढ़ें...इस पार्टी ने डुबो दी नीतीश के सात मंत्रियों की नैया, लेकिन एक भी सीट नहीं जीती

UP By Election Results

आगरा की टूंडला सीट जो कि एसपी बघेल के सांसद चुने जाने के कारण रिक्त हो गयी थी, यहां पर कराए गए उपचुनाव में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने अपने निकटतम प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के महाराज सिंह धनगर को 17683 मतो से हराकर विधानसभा में अपनी दस्तक दे दी है।

ये भी पढ़ें...यहां हुई महागठबंधन की जीत, BJP को लगा तगड़ा झटका

इसी तरह उन्नाव की बांगरमऊ सीट जो कि कुलदीप सेंगर के जेल जाने के कारण रिक्त हुई थी उस पर भाजपा के प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने एक बार फिर भाजपा को जिता दी है। उन्होंने कांग्रेस की आरती वाजपेयी को 31398 वोटों से हरा दिया है। जबकि सटे हुए जिले कानपुर की घाटमपुर सीट पर भी भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा है। यहां पर पूर्व मंत्री कमलरानी वरूण के निधन से रिक्त हुई सीट पर भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र नाथ पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कांग्रेस के डा कृपाशंकर को 23020 वोटो से पटकनी दी है।

ये भी पढ़ें...भाजपा की बल्ले-बल्ले: तीनों राज्यों में मचाया धमाल, फिर चला मोदी जादू

इसके अलावा देवरिया सीट पर उतरे चारों त्रिपाठी प्रत्याशियों में से भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के ब्रम्हशंकर त्रिपाठी को 20089 वोटो से हरा दिया है। जबकि मल्हनी सीट पर कड़े मुकाबले में पूर्व सपा विधायक पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी धनन्जय सिंह को कड़े मुकाबले में 4632 वोटों से हरा दिया है।

दोस्तो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story