×

UP News: यूपी में अब संकृत विद्यालयों का भी होगा सुंदरीकरण, पुनर्निर्माण में 100 करोड़ का तोहफा

UP News: योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी 900 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को 100 करोड़ का तोहफा देगी। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कबीनेट मीटिंग में यह फैसला लिया।

Vertika Sonakia
Published on: 29 Jun 2023 12:10 PM GMT
UP News: यूपी में अब संकृत विद्यालयों का भी होगा सुंदरीकरण, पुनर्निर्माण में 100 करोड़ का तोहफा
X
Hundred Crore for Development of Sanskrit Schools, UP(Photo: Social Media)

UP News: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कल यानी बुधवार 28 जून को याजधानी लखनऊ में कैबिनेट बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में योगी सरकार द्वारा राज्य से जुड़े कुछ अहम फैसले लिए गए। इन बड़े फैसलों में एक मुख्य फैसला लिया गया है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी 900 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों को 100 करोड़ का तोहफा देगी। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कबीनेट मीटिंग में यह फैसला लिया।

उत्तर प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों को मिलेगा सरकार का तोहफा

अब योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों के जीणोद्धार, मरम्मत और पुनर्निर्माण के लाइट 95 प्रतिशत राशि प्रदान कराएग। बाकी 5 प्रतिशत राशि विद्यालय के प्रबंधन को देनी होगी। अभी तक सभी संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्धार और मरम्मत के लिए सरकार एवं विद्यालय मिलकर 50- 50 प्रतिशत धनराशि का योगदान देते थे। यह सभी खाते राष्ट्रीय बैंको में खोले जायेगे। इन खातों का संचालन और पुरी देख- रेख लेखाधिकारी, विद्यालय प्रबंधक और विद्यालय निरीक्षक द्वारा होगी। यह १०० करोड़ की राशि सभी विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2023-24 तक प्राप्त होगी।

किस प्रकार विद्यालयों को मिलेगी यह धनराशि

प्रथम चरण में 50 वर्ष से पुराने स्थापित अशासकीय संस्कृत विद्यालयों को उनके जीर्णोद्धार, मरम्मत और अन्य आवश्यक सुविधाएं जैसे छात्र और छात्रों के लिए अलग-अलग बाथरूम, चाट, ज़मीन बनने के लिए धनराशि मिलेगी। सभी जिलों में यह राशि 40:40:20 के अनुपात में यह राशि दी जाएगी। समय-समय पर जीर्णोध्दारऔर पुनर्निर्माण कार्य का थर्ड पार्टी अधिकारीयों द्वारा निरीक्षण भी किया होओगे जिससे करए की गुढ़वत्ता का पता चलेगा। इससे सभी संस्कृत स्कूलों की सूरत बदलेगी और छात्रों का पठन-पठान सुधरेगा।

राज्य में नए संस्कृत विद्यालय भी खुलेंगे

राज्य के 10 जिलों में नए संस्कृत विद्यालय भी खोले जायेगे। यह विद्यालय वाराणसी, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, शामली, जालौन, एटा, हरदोई, रायबरेली, अमेठी, मुरादाबाद में खुलेंगे। वर्त्तमान में पूरे उत्तर प्रदेश राज्य में एक सरकारी सेकेंडोरिट संस्कृत स्कूल और एक सरकारी संस्कृत डिग्री कॉलेज है। अब नए इंटरमीडिएट तक संस्कृत स्कूल खुलेंगे।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story