×

UP पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, 14 दिन के लिया भेजा जेल

उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 May 2020 6:05 AM GMT
UP पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, 14 दिन के लिया भेजा जेल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया है। उनको एसीपी कृष्णानगर की टीम देर रात करीब 10.30 बजे महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल ले गई। वहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद एसीजेएम के सामने पेश किया गया है। वहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

दरअसल अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ मंगलवार को हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार को मुहैया कराई गई बसों की सूची में ऑटो, एंबंलेंस व ट्रक जैसे वाहनों को देने के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें...भयावह आवाजों से दहला शहर: घरों से बाहर निकले डरे-सहमें लोग, मची भगदड़

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से प्रदेश सरकार को 1079 बसों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। इसकी जांच संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ से कराई गई थी। सूची में 879 बसें निकलीं। 31 ऑटो और थ्री-व्हीलर और 69 एम्बुलेंस, स्कूल बस, डीसीएम, मैजिक और अन्य वाहन पाए गए। इतना ही नहीं एक ही नंबर का वाहन दो अलग-अलग सूचियों में दर्ज मिले।

यह भी पढ़ें...नेपाल ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कोरोना के प्रसार के लिए ठहराया जिम्मेदार

यह रिपोर्ट लखनऊ के आरटीओ आरपी द्विवेदी और अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात लखनऊ के दस्तखत से जारी की गई। इस मामले में संदीप सिंह और लल्लू के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेज में कूट रचना करने का केस मंगलवार को दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह अजय कुमार लल्लू आगरा में कांग्रेस की बसों को प्रदेश की सीमा के अंदर प्रवेश कराने के लिए गये थे।

यह भी पढ़ें...कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे विधायकों पर कड़ी कार्रवाई, शिवराज ने लिया ये फैसला

निजी मुचलकों पर रिहा किया गया था रिहा

इसके बाद वहां पुलिस से कहासुनी के बाद हिरासत में ले लिया। देर शाम को उनको 20-20 हजार के दो निजी मुचलकों पर रिहा किया गया। उनके हिरासत में जानकारी मिलने पर हजरतगंज पुलिस की टीम आगरा रवाना की गई। वहां शाम को पुलिस टीम ने अजय कुमार लल्लू को हजरतगंज में दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद सड़क मार्ग से लेकर महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल गई। जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू को एसीजेएम के सामने उनके आवास रिवर बैंक कालोनी में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story