×

कांग्रेस बोली: बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं किसान, सरकार ने मुंदी आंखें

किसानों की विभिन्न समस्याओं को मुद्दा बनाकर प्रदेश में आंदोलन का ऐलान करने वाली कांग्रेस राजधानी लखनऊ में भी लगातार अपनी ताकत दिखा रही है ।

Shivani
Published on: 22 Oct 2020 3:35 PM GMT
कांग्रेस बोली: बिचौलियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हैं किसान, सरकार ने मुंदी आंखें
X

अखिलेश तिवारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के राज में किसानों की समस्याओं की अनदेखी और अनसुनी की जा रही है। किसान अपना धान बिचौलियों के हाथ बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं लेकिन सरकार बंद पड़े धान क्रय केंद्रों को खोलने के लिए तैयार नहीं है।

कलेक्ट्रेट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

किसानों की विभिन्न समस्याओं को मुद्दा बनाकर प्रदेश में आंदोलन का ऐलान करने वाली कांग्रेस राजधानी लखनऊ में भी लगातार अपनी ताकत दिखा रही है । बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें- कमलनाथ और सेलिना जेटली: BJP सांसद की भद्दी टिप्पणी, EC तक पहुंचा मामला

कांग्रेस ने उठाया किसानों की विभिन्न समस्याओं का मुद्दा

कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों की धान की फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं हो रही है। लखनऊ के बन्द पड़े धान क्रय केन्द्रों को तत्काल खोलने की मांग कर रहे किसानों की बात सरकारी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेश की मांग है कि मलिहाबाद क्षेत्र में धान की खरीद के लिए नया क्रय केन्द्र स्थापित किया जाए। नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बन्द कर उनका शोषण बंद किया जाए।

ये भी पढ़ें- जहां चुनाव- वहां वैक्सीन फ्री: भाजपा के वादों पर राहुल का तंज, लगाया बड़ा आरोप

लखनऊ में धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने का लगाया आरोप

कांग्रेस की जिला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी और महानगर इकाई के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह चौहान की ओर से जिलाधिकारी को एक मांग पत्र भी सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि गन्ना किसानों के बकाये का सरकार तत्काल भुगतान कराए, निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गयी बढ़ोत्तरी को सरकार द्वारा तत्काल वापस लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल करें एवं कृषक भाइयों को छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए तत्काल व्यवस्था की जाए।



अन्नदाता जूझ रहे समस्याओं से, बर्दाश्त नहीं ये हालत

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की भांति लखनऊ के हमारे अन्नदाता किसानों को भी उपरोक्त समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।किसानों का हित पार्टी के लिए सर्वोपरि है और उनकी उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए कांगे्रस पार्टी बार-बार सड़कों पर अपना संघर्ष करती रहेगी।

ये भी पढ़ें- बलिया गोली कांड: आरोपी ने किया खुलासा, इसलिए मारी थी गोली…

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, वीरेन्द्र मदान, लखनऊ प्रभारी रमेश शुक्ला, डाॅ शहजाद आलम, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड्डा, नरेन्द्र गौतम, संजय शर्मा, विकास सक्सेना उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story