प्रशासन पर नियंत्रण खो चुकी है यूपी सरकार: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के कई जिलों में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के चालकों ने सरकारी अनियमितताओं के कारण हड़ताल कर दी है, जिससे एम्बुलेंस सेवा 108 और 102 ठप्प हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शुरू 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा के भाजपा सरकार आते ही दुर्दिन शुरू हो गये।

SK Gautam
Published on: 1 Jun 2023 11:12 AM GMT (Updated on: 2 Jun 2023 8:45 AM GMT)
प्रशासन पर नियंत्रण खो चुकी है यूपी सरकार: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रशासन पर अपना नियंत्रण पूरी तरह खो चुकी है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है, कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सपा सरकार में शुरू की गयी यूपी 100 पुलिस सेवा भी भाजपा सरकार में निष्प्रभावी है और यूपी हत्या प्रदेश बन गया है, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं।

ये भी देखें : गांधी जयंती: 2 से 31 अक्टूबर से शुरू संकल्प यात्राओं पर होगा ये काम

108 व 102 एम्बुलेंस सेवा के भाजपा सरकार आते ही दुर्दिन शुरू हो गये

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यूपी के कई जिलों में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा के चालकों ने सरकारी अनियमितताओं के कारण हड़ताल कर दी है, जिससे एम्बुलेंस सेवा 108 और 102 ठप्प हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शुरू 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा के भाजपा सरकार आते ही दुर्दिन शुरू हो गये। इसके चालकों को दिहाड़ी मजदूर बना दिया गया और उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार इनको दंडित करने में लग गई। सरकार ने तानाशाही ढंग से एस्मा कानून लागू कर उनकों प्रताड़ित करने का काम किया है।

ये भी देखें : हमीरपुर उपचुनाव: 48.10% के साथ मतदान संपन्न

सपा मुखिया ने कहा भाजपा सरकार की आयुषमान योजना भी फेल हो रही है

सपा मुखिया ने कहा भाजपा सरकार की आयुषमान योजना भी फेल हो रही है। गरीब और लाभार्थी अस्पतालों में भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना आधार के कह रहे कि पहले मरीज इलाज के लिए भटकते रहते थे, जबकि सच यह है कि सपा सरकार में अस्पतालों में इलाज और दवाएं मुफ्त थी। गंभीर बीमारियों कैंसर, किडनी, दिल और लीवर तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था थी। लखनऊ में कैंसर अस्पताल की स्थापना सपा सरकार ने ही की थी और सभी जांचे निशुल्क थी।

ये भी देखें : मालिक से कुत्ते की पार्टी लेना पड़ा नौकर को भारी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अखिलेश ने कहा कि जहां तक कानून व्यवस्था का प्रश्न है तो हालात प्रदेश सरकार के नियंत्रण से बाहर है। सितम्बर में ही राजधानी लखनऊ में हर दूसरे दिन फायरिंग की घटनाएं हुई है। लूट, अपहरण, बलात्कार रोज की बातें हो गयी है। अस्पतालों में तीमारदारों के साथ मारपीट, बलात्कार की कोशिशें होती हैं लेकिन मामले दबा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बीते ढ़ाई साल से भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए जनता को गुमराह कर रही है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story