×

Hardoi News: हरदोई के डीएम के कामकाज से शासन खुश, प्रदेश में जनपद चौथे स्थान पर

Hardoi News: डीएम ने हर रोज करीब 150 जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। एक साल में 384 परियोजनाओं को समय पर गुणवक्ता युक्त तरीके से पूरा कराया।

Pulkit Sharma
Published on: 8 April 2023 5:36 PM GMT (Updated on: 8 April 2023 6:23 PM GMT)
Hardoi News: हरदोई के डीएम के कामकाज से शासन खुश, प्रदेश में जनपद चौथे स्थान पर
X
हरदोई के डीएम एमपी सिंह- (Photo- Newstrack)

Hardoi News: आईजीआरएस और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों के निस्तारण में डीएम एमपी सिंह ने सूबे में चौथा स्थान हासिल किया है। दरअसल, डीएम ने हर रोज करीब 150 जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। एक साल में 384 परियोजनाओं को समय पर गुणवक्ता युक्त तरीके से पूरा कराया। इसके अलावा आम लोगों में प्रशासन की विश्वसनीयता को बढ़ाया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब उनके ऊपर और आमजन के मानकों पर खरा उतरने की और अधिक जिम्मेदरी आ गई है। इसे वह बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।

क्या बोले- जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि वे रोज कार्यालय में समय से आकर जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करते हैं। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर तत्काल लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारित करने का प्रयास करते हैं। वे बताते हैं कि यदि किसी की शिकायत में काम होना संभव नहीं होता है तो उसे इसकी सही जानकारी दे दी जाती है। ऐसे लोगों की संख्या दो से तीन प्रतिशत होती है।

उनका कहना है कि शिकायत करने वाले लोगों की संख्या अवकाश के दिनों के बाद और अधिक बढ़ जाती है। कार्यालय में आमजन संपर्क करके और अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं। इसके बाद तत्काल इन शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर करने के लिए निगरानी की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत दर्जनों स्कूलों का रेनोवेशन कराया गया। स्कूल और अस्पतालों में नियमित शिक्षकों और डॉक्टरों की उपस्थिति को अनिवार्य किया।

इन तीन बिंदुओं पर हुई निगरानी

-जन शिकायतों का समय पर निस्तारण सोशल वेलफेयर के कार्यों का क्रियान्वयन।
-विकास संबंधी परियोजनाओं का निर्माण।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डीएम

- फिरोजाबाद
- शाहजहांपुर
- संभल
- हरदोई

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story