×

भाजपा कार्यकर्ताओं की लगी 'लाटरी', नवाजे गए विभिन्न पदों से

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में रमाकान्त निषाद (गोरखपुर) को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि0, कानपुर में अरविन्द राजभर (बलिया) को अध्यक्ष तथा राकेश गर्ग (आगरा) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 10 March 2019 10:00 AM GMT
भाजपा कार्यकर्ताओं की लगी लाटरी, नवाजे गए विभिन्न पदों से
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य के विभिन्न बोर्ड, आयोग, निगम आदि संस्थाओं में विभिन्न पदाधिकारियों को नामित किया गया है। 9 मार्च, 2019 को नामित किये गये इन महानुभावों का विवरण देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में सुदामा राजभर (गाजीपुर) एवं अजय प्रताप सिंह (कानपुर) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि0 में महेश प्रजापति (प्रयागराज) एवं ओम प्रकाश कटियार (फर्रूखाबाद) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज में डाॅ0 किशन वीर सिंह शाक्य (कासगंज) तथा से0नि0 शिक्षा निदेशक डाॅ0 अवध नरेश शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के डाॅ0 आर0एन0 त्रिपाठी सदस्य नामित किये गये हैं।

ये भी पढ़ें— CISF की स्थापना के 50 साल, जानिए कब और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज की सामान्य परिषद के सदस्य के तौर पर श्री एम0पी0 सिंह (सुल्तानपुर), शैलतन्या श्रीवास्तव (प्रयागराज), डाॅ0 दीप सौरभ (बिजनौर), डाॅ0 वकुल रस्तोगी (मेरठ), नागरदास मिश्रा (बस्ती), डाॅ0हृदय नारायण अवस्थी (औरैया), डाॅ0 रामजी मिश्र (प्रयागराज), राजबहादुर सिंह (आगरा), अनिरुद्ध गोयल (मेरठ), किरन श्रीवास्तव (लखनऊ) को नामित किया गया है। अकादमी की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में विजय त्रिपाठी (लखनऊ) एवं डाॅ0 आभा द्विवेदी (कानपुर) नामित किये गये हैं।

प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य के रूप में रमाकान्त पटेल (मिर्जापुर), सुनील अर्कवंशी (हरदोई) तथा राधिका पटेल (सुल्तानपुर) को नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर (शाहजहांपुर) को अंशकालिक अध्यक्ष तथा राजेन्द्र प्रसाद पाल (प्रतापगढ़) एवं भिखारी प्रजापति (गोरखपुर) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया हे।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि (शाहजहांपुर) को अध्यक्ष, मुन्ना सिंह धानुक (लखनऊ) एवं लाल बाबू बाल्मीकि (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष तथा कमल वाल्मीकि (आगरा), मनोज वाल्मीकि (हापुड़), छाया देवी (प्रयागराज), श्यामलाल वाल्मीकि (लखनऊ) को सदस्य नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें— राष्ट्रवाद के बिना विकास नहीं हो सकता: रीता बहुगुणा जोशी

उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद में डाॅ0 विभ्राट चन्द्र कौशिक (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में राम लखन पटेल (प्रयागराज) तथा अश्विनी त्रिपाठी (गोरखपुर) को भी उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में राणा अजीत प्रताप सिंह (सुल्तानपुर) को अध्यक्ष तथा राजेश्वर सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में नवाब सिंह नागर (गौतमबुद्धनगर) को अध्यक्ष एवं नीरज शाही (देवरिया) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में डाॅ0 बी0एन0 सिंह (लखनऊ) को अध्यक्ष तथा डाॅ0 रमाशंकर मिश्रा (अम्बेडकर नगर),डाॅ0 राजेन्द्र सिंह (मेरठ), डाॅ0 पार्थ सारथी शर्मा (आगरा), डाॅ0 जे0एन0 रघुवंशी (वाराणसी), डाॅ0 शिव प्रसाद त्रिपाठी (फतेहपुर) तथा डाॅ0 श्याम नारायण (आजमगढ़) को सदस्य नामित किया गया है। फिल्म विकास परिषद में राजू श्रीवास्तव (कानपुर) को अध्यक्ष तथा श्री तरुण राठी (अमरोहा) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें— वेनेजुएला में बिजली गुल होने से डायलसिस के 15 मरीजों की मौत: NGO

पूर्वांचल विकास बोर्ड में नरेन्द्र सिंह (आजमगढ़) एवं दया शंकर मिश्र ‘दयालु’ (वाराणसी) को उपाध्यक्ष तथा जय प्रकाश निषाद (गोरखपुर), विजय शंकर यादव (गोरखपुर), परदेशी रविदास (महराजगंज), अरविन्द बौद्ध (पटेल) (बस्ती), जितेन्द्र पाण्डेय (गाजीपुर), विजय विक्रम सिंह (अमेठी), राजकुमार शाही (देवरिया), ओम प्रकाश गोयल (सोनभद्र), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), के0पी0 श्रीवास्तव (प्रयागराज) एवं अशोक चैधरी (प्रयागराज) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में रमाकान्त निषाद (गोरखपुर) को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लि0, कानपुर में अरविन्द राजभर (बलिया) को अध्यक्ष तथा राकेश गर्ग (आगरा) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग में प्रो0 श्याम नन्दन (फिरोजाबाद) को अध्यक्ष तथा जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) में कैप्टन विकास गुप्त (गौतमबुद्ध नगर) को अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में रेखा वर्मा (वाराणसी) को अध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन में श्री जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा को अध्यक्ष नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें— बरेली को मिला हवाई अड्डे का तोहफा, उड्डयन मंत्री ने किया उद्घाटन

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story