×

योगी सरकार की भ्रष्ट 1000 से अधिक अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार को जबरन रिटायर करने का नोटिस जारी किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 25 Nov 2019 3:12 PM GMT
योगी सरकार की भ्रष्ट 1000 से अधिक अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार को जबरन रिटायर करने का नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे राजीव कुमार द्वितीय उत्तर प्रदेश कैडर के 1983 बैच के अधिकारी हैं। राजीव कुमार द्वितीय ने नोएडा प्लाट आवंटन घोटाले मामले में सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

यह भी पढ़ें...भारत को दहलाने की बड़ी साजिश, ISIS मॉड्यूल के तीन संदिग्ध यहां से गिरफ्तार

1000 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त 1000 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया गया है। इसी क्रम में परिवहन विभाग के 37 और राजस्व विभाग के 36 अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के 26 अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र: सियासी ड्रामे के बीच देवेंद्र फडणवीस ने चला ये बड़ा कार्ड

जानिए किन विभागों में हुई कार्रवाई

इसके अलावा योगी सरकार ने पंचायती राज विभाग के 25 अधिकारियों पर भी कार्रवाई की। पीडब्ल्यूडी के 18, लेबर डिपार्टमेंट के 16, संस्थागत वित्त विभाग के 16, कमर्शियल टैक्स के 16 अधिकारियों पर की कार्रवाई हुई है। आईएएस अधिकारी राजीव कुमार को जबरन रिटायरमेंट का नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 5 आईएएस अधिकारियों को पहले ही अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है। 1980 बैच के आईएएस शिशिर प्रियदर्शी, 1983 बैच आईएएस अतुल बगोई, 1985 बैच के आईएएस अरुण आर्या, 1990 बैच के आईएएस संजय भाटिया, 1997 बैच की आईएएस रीता सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें...डिप्टी CM बनने के 48 घंटे के बाद ‘पवार’ को घोटाले से जुड़े 9 केस में मिली क्लीन चिट

वेटिंग में ये IAS

जबरन रिटायरमेंट के अलावा भ्रष्ट और दागी अधिकारियों को वेटिंग लिस्ट में भी डाल रखा गया है। इनमें आईएएस अभय सिंह, विवेक कुमार, देवीशरण उपाध्याय, पवन कुमार, अजय कुमार सिंह, प्रशांत शर्मा का नाम शामिल है।

निलंबित PCS अधिकारी

सरकार ने आईएएस अधिकारियों के अलावा पीसीएस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की है। सरकार ने आरोपी पीसीएस अफसरों को निलंबित किया है। इनमें घनश्याम सिंह, राजकुमार द्विवेदी, छोटेलाल मिश्रा, अंजु कटियार, विजय प्रकाश तिवारी, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार, सत्यम मिश्रा, देवेंद्र कुमार और सौजन्य कुमार विकास का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें...कमाल की डिवाइस, एक-दूसरे को वीडियो कॉल पर कर सकेंगे टच

निलंबन के अलावा कई पीसीएस अधिकारियों को टर्मिनेट और डिमोट भी किया गया है। इनमें अशोक कुमार शुक्ला, अशोक कुमार लाल और रणधीर सिंह दुहन को टर्मिनेट किया जा चुका है जबकि प्रभु दयाल को एसडीएम से तहसीलदार के पद पर डिमोट गया है। गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को डिप्टी कलेक्टर से तहसीलदार बना दिया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story