×

Ballia News: यूपी को धर्म के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास कर रही है सपा, बोले योगी के मंत्री अनिल राजभर

Ballia News: मंत्री राजभर ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश को धर्म के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास समाजवादी पार्टी कर रही है। रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के कंधे पर बंदूक रखकर अखिलेश यादव ने चलाने का कार्य किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हाल में हुए दंगों की चर्चा करते हुए कहा ' हमारी परंपरा व संस्कृति को खारिज करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 6 April 2023 9:19 PM GMT
Ballia News: यूपी को धर्म के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास कर रही है सपा, बोले योगी के मंत्री अनिल राजभर
X
Anil Rajbhar

Ballia News: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया है कि विपक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर बनाने में जुटा है। मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मंत्री राजभर ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश को धर्म के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास समाजवादी पार्टी कर रही है। रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के कंधे पर बंदूक रखकर अखिलेश यादव ने चलाने का कार्य किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हाल में हुए दंगों की चर्चा करते हुए कहा ' हमारी परंपरा व संस्कृति को खारिज करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी परंपरा पर आक्रमण हो रहे हैं। देश के अंदर कुछ शक्तियां ऐसा कार्य कर रही है, उसे देखकर लगता है कि वह देश के रहने वाले लोग नहीं हैं। देश के बाहर के लोग हैं। ऐसा लगता है कि पूरा विपक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को दूसरा कश्मीर बनाने में जुटा हो।

राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वह जानते हैं कि जाति के नाम पर उत्तर प्रदेश की जनता को नही बांट पायेंगे। उन्होंने कहा ' उत्तर प्रदेश की जनता जातीय बंधनों को तोड़ चुकी है। अब उत्तर प्रदेश को धर्म के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास समाजवादी पार्टी कर रही है। रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के कंधे पर बंदूक रखकर अखिलेश यादव ने चलाने का कार्य किया है। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने 9 दिवसीय अभियान में कार्यकर्ता करेंगे परिवारों से संपर्क, अभियान की शुरुआत की । यह अभियान आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेतागण और पदाधिकारी शामिल होंगे।

गांव- गांव चलो, घर-घर चलो अभियान

इस अवसर पर अनिल राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस से मोर्चा गांव- गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत कर रही है। जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र, और ग्राम केन्द्र तक यह अभियान पहुंचेगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर परिवारों से संपर्क करेंगे और गांव में चौपाल लगाकर केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

अभियान में क्या होगा?

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 6 से 14 अप्रैल तक प्रत्येक मण्डल में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि स्थापना दिवस 6अप्रैल से लेकर डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी, इस दौरान सप्ताह भर तक कई कार्यक्रमों के ज़रिए पार्टी की रीती-निति को हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा, साहू ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व का ज़िक्र किया और कहा कि आज भाजपा शासित केंद्र सरकार गांव, गरीब, शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राहत दिला रहा है, साहू ने कहा कि हनुमान जयंती का मौका है जिस प्रकार हनुमान ने निस्वार्थ भाव से आराध्य श्रीराम की सेवा की उसी प्रकार ये पार्टी के कार्यकर्ता भी हनुमान रूपी है जो सेवा भाव से आम जन की सेवा करेंगे। इसके पूर्व पार्टी के जिराबस्ती ‌ स्थित पार्टी कार्यालय पर मंत्री ने पार्टी का झण्डा फहराया।साथ ही प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुना गया।इस मौके पर सुनिता श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, देवेन्द्र यादव, सुरेन्द्र सिंह,संजय मिश्रा, अमिताभ उपाध्याय,प्रदीप सिंह,आलोक शुक्ला,नितु पाण्डेय , सत्येन्द्र सिंह , संजीव डम्पू,बब्बन सिंह रघुवंशी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Karuna Sindhu Singh

Karuna Sindhu Singh

Next Story