×

UP Nagar Nikay Chunav 2023: लखनऊ से अलका पांडेय और कानपुर से रमेश राजभर को सुभासपा ने बनाया मेयर प्रत्याशी

Tags:

Snigdha Singh
Published on: 12 April 2023 11:37 AM GMT (Updated on: 12 April 2023 12:46 PM GMT)
UP Nagar Nikay Chunav 2023: लखनऊ से अलका पांडेय और कानपुर से रमेश राजभर को सुभासपा ने बनाया मेयर प्रत्याशी
X
Image: Social Media

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सुभासपा ने बुधवार को नगर निगमों के चुनाव में महापौर प्रत्याशियों के पांच नाम घोषित किए। लखनऊ में प्रेस कानफ्रेंस करके प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए अपने मुद्दे भी बताए। उन्होंन ने लखनऊ से मेयर के लिए अलका पांडेय, महेश प्रजापति प्रयागराज, गाजियाबाद से दयाराम भार्गव, कानपुर रमेश राजभर और वाराणसी से आंनद तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी पांच नगर निगम, 117 नगर पंचायत और 87 नगर पालिकाओं में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने हाल ही में निकाय चुनाव को लेकर कहा था कि मेयर प्रत्याशी वहीं उतारेंगे जिस मिट्टी में उनकी पकड़ मजबूत है। इसी कड़ी में पार्टी पार्टी पांच नगर निगम, 117 नगर पंचायत और 87 नगर पालिकाओं में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पहली चरण में ओपी राजभर ने पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें लखनऊ से अलका पांडेय भाजपा और सपा की प्रत्याशियों को टक्कर देंगी। वहीं पूर्वांचल यानि राजभर ने अपने गढ़ वाराणसी आनंद तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। साथ ही कानपुर से रमेश राजभर, प्रयागराज से महेश प्रजापति और गाजियाबाद से दयाराम भार्गव को प्रत्याशी घोषित किया है।

आम लोगों की समस्या को बनाया चुनावी मुद्दा

ओम प्रकाश राजभर ने आम लोगों की समस्या को चुनावी मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में घरेलू बिजली बिल माफी भी एक मुद्दा बड़ा होगा। इसके अलावा एक सामान फ्री शिक्षा के मुद्दे को भी उनकी पार्टी इस चुनाव में उठाने की कोशिश करेगी। धार्मिक पक्ष में उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की धरती पर शराब बंदी इस चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा। सड़क, नाली और पानी जैसी समस्याओं पर पार्टी विशेष ध्यान देगी।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story