×

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के पहले चरण में इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, जीत से आंका जाएगा कद

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के पहले चरण में पहले चरण में 10 मेयर पद के लिए 113 प्रत्याशी, 830 पार्षद पदों के लिए 5425, 104 नगर पालिका अध्यक्ष के पदों के लिए 1077 व 2776 पंचायत सदस्य के 2776 पदों के लिए 14,991 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Hariom Dwivedi
Published on: 2 May 2023 1:54 PM GMT (Updated on: 2 May 2023 9:43 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के पहले चरण में इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, जीत से आंका जाएगा कद
X
UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Voting (Photo: Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम से थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी सहित प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी सहित 37 जिलों में पहले चरण का मतदान 04 मई को होगा। इस चरण में प्रदेश सरकार के दो दर्जन से अधिक मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। इसी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के गढ़ में चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी यूपी निकाय चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही है। निकाय चुनाव में पार्टी की सफलता से इन मंत्रियों का कद आंका जाएगा।

पहले चरण के निकाय चुनाव में करीब एक दर्जन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। प्रयागराज में जी जिम्मा औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर है। स्वतंत्र देव सिंह भी जिले के प्रभारी मंत्री हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के क्षेत्र मुरादाबाद में मतदान होना है, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद इस जिले के प्रभारी मंत्री हैं। झांसी में महिला एवं विकास कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्या ने मोर्चा संभाल रखा है। सहारनपुर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह और राज्यमंत्री जसवंत सैनी का क्षेत्र है। मथुरा-वृंदावन में गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

वाराणसी में 5 मंत्रियों ने झोंकी ताकत
वाराणसी में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री रवींद्र जायसवाल, श्रम कल्याण मंत्री अनिल राजभर के कंधों पर है। इसके अलावा पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते वाराणसी में दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वहीं, लखनऊ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना के कंधों पर है। वहीं आगरा में मंत्री बेबीरानी मौर्या, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और मंत्री धर्मवीर प्रजापति की साख दांव पर लगी है। नगर विकास मंत्री अवरिंद कुमार शर्मा भी आगरा के प्रभारी मंत्री हैं।

10 मेयर पद के लिए 113 उम्मीदवार
निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों की 390 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। इनमें 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका परिषद व 276 नगर पंचायत शामिल हैं। पहले चरण में 10 मेयर पद के लिए 113 प्रत्याशी, 830 पार्षद पदों के लिए 5425, 104 नगर पालिका अध्यक्ष के पदों के लिए 1077 व 2776 पंचायत सदस्य के 2776 पदों के लिए 14,991 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत के 276 पदों के लिए 2929 व सदस्यों के 3682 पदों के लिए 19,826 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।

2017 में जीती थीं सभी 10 सीटें
पहले चरण के चुनाव में मेयर की जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, सहारनपुर, झांसी और लखनऊ शामिल हैं। 2017 के निकाय चुनाव में यह सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं। यही वजह है कि पुरानी स्थिति बरकरार रखने लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। चुनावी बागडोर खुद सीएम योगी ने संभाल रखी है। हालांकि, विपक्ष ने बीजेपी के रथ को थामने के लिए पूरी प्लानिंग कर रखी है।

37 जिलों में पहले चरण का मतदान
इन जिलों में होगा पहला चरणशामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story