×

UP Nikay Chunav 2023: शाइस्ता पर अखिलेश का बड़ा बयान, माफिया घोषित करने पर जताया एतराज, सीएम योगी को बताया जिम्मेदार

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने पुलिस के द्वारा शाइस्ता परवीन को माफिया लिखने पर कहा कि शाइस्ता को माफिया लिखना पुलिस की भाषा नहीं हैं, यह भाषा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी की है।

Jugul Kishor
Published on: 10 May 2023 9:51 AM GMT
UP Nikay Chunav 2023: शाइस्ता पर अखिलेश का बड़ा बयान, माफिया घोषित करने पर जताया एतराज, सीएम योगी को बताया जिम्मेदार
X
शाइस्ता पर अखिलेश का बड़ा बयान (सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर मेहनत की। कल यानी कि मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे। कानपुर में अखिलेश यादव ने बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। वहीं, अखिलेश यादव ने पहली बार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

शाइस्ता पर अखिलेश यादव ने बोली ये बड़ी बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के रसूलाबाद में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने पुलिस के द्वारा शाइस्ता परवीन को माफिया लिखने पर कहा कि शाइस्ता को माफिया लिखना पुलिस की भाषा नहीं हैं, यह भाषा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी की है। एक महिला को माफिया लिखना कहां तक जायज है। वहीं, बजरंग दल को बैन करने की बात पर अखिलेश यादव ने कहा कि बजरंगबली को तो मुख्यमंत्री भी बैन नहीं कर सकते।

निकाय चुनाव में भाजपा को रहा सफाया, बोले- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। अखिलेश कहा कि जनता जल भराव, सड़कों पर जानवर, कूड़ा, महंगी बिजली और हाउस टैक्स से परेशान है। नगर निकाय चुनाव इन्ही मुद्दों पर हो रहा है। लेकिन, भाजपा इन मुद्दों पर बात नहीं कर रही है। दरअसल, अखिलेश यादव सपा मेयर प्रत्याशी वंदना वाजपेयी के समर्थन में जनसभा को संबोधित और रोड शो करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अखिलेश यादव न भाजपा पर हमला बोला।

सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

नगर निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ भी कानपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशा प्रमिला पांडेय के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साथा। सीएम ने कहा कि कानपुर में कर्फ्यू, दंगे के जिम्मेदार भारत की आस्था से खिलवाड़ करने वाले समाजवादी प्रत्याशी बनकर आए हैं। उन्होनें कहा कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ पर टिप्पणी करने वालों के कारनामें किसी से छिपे नहीं है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story