×

UP Nikay Chunav 2023: सपा नें झोकी ताकत, अखिलेश यादव नें वार्ड प्रभारियों के साथ मिटिंग कर ली ग्राउण्ड रिपोर्ट

UP Nikay Chunav 2023: सभी प्रभारियों ने अपने कार्य से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया। इसके बाद आगे की रणनीतियों पर विचार विमर्ष किया गया। सपा मुखिया ने सभी प्रभारियों से पार्टी की मेयर प्रत्यशी वंदना मिश्रा को जिताने और भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए कहा।

Network
Published on: 28 April 2023 10:20 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: सपा नें झोकी ताकत, अखिलेश यादव नें वार्ड प्रभारियों के साथ मिटिंग कर ली ग्राउण्ड रिपोर्ट
X
Akhilesh Yadav (Photo-Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को लखनऊ नगर निगम के सभी 110 वार्ड के प्रभारियों के साथ बैठक हुई। सभी प्रभारियों ने अपने कार्य से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया। इसके बाद आगे की रणनीतियों पर विचार विमर्ष किया गया। सपा मुखिया ने सभी प्रभारियों से पार्टी की मेयर प्रत्यशी वंदना मिश्रा को जिताने और भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए कहा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा यह निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें सबको मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करना होगा। क्योंकि शासन-प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। सत्ता पक्ष के लोग नगर निकाय चुनावों में बुनियादी मुद्दों पर चर्चा नहीं कर के जनता से वादों के सहारे वोट लेना चाहते हैं। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से घर-घर जाकर सम्पर्क करने को लेकर दिशा निर्देश दिया देते हुए कहा कि भाजपा की चालबाजियों से सावधान रहते हुए इस निकाय चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देनी है।

इसके बाद समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर नगर निगम चुनाव को लेकर बैठ किया गया। बैठक मे महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को इस चुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त हो इस पर बैठक में उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं से गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक में मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने वंदना मिश्रा को जिताने वादा किया।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा, के अतिरिक्त राजेन्द्र चौधरी, रविदास मेहरोत्रा, अभिषेक मिश्रा, श्रीमती मधु गुप्ता, मीरा वर्धन, प्रो0 रमेश दीक्षित, डॉ0 राजपाल कश्यप, जगदीप यादव, श्याम किशोर यादव, गोमती यादव, पूजा शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, जगजीवन प्रसाद, डॉ0 आशुतोष वर्मा, विजय सिंह, रामसागर, राजेन्द्र यादव, सोनू कनौजिया, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव जीतू एडवोकेट, शिव शरण उपाध्याय मामा एडवोकेट, सहज राम, वसीम सिद्दीकी, फजल एडवोकेट, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, मुन्ना सिंह यादव एडवोकेट, अजय सिंह एडवोकेट, मोहम्मद कलीम एडवोकेट, मोहम्मद मुनीर खान एडवोकेट विकास यादव, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, शकील नदवी आदि महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

Network

Network

Next Story