×

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, जानें- सहारनपुर मंडल के बारे में पूरी डिटेल

UP Nikay Chunav 2023:इस बार 915160 मतदाता उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। जिले में सबसे अधिक मतदाता 621450 नगर निगम में हैं तो सबसे कम तीतरों नगर पंचायत में हैं।

Neena Jain
Published on: 11 April 2023 12:28 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, जानें- सहारनपुर मंडल के बारे में पूरी डिटेल
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की घोषणा के बाद यह तस्वीर साफ हो गई है कि सहारनपुर मंडल में पहले चरण में 4 मई को चुनाव होंगे और नतीजे 13 मई को आएंगे। सहारनपुर जनपद में 01 नगर निगम, 04 नगरपालिका और 07 नगर पंचायत हैं। इस बार 915160 मतदाता उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। जिले में सबसे अधिक मतदाता 621450 नगर निगम में हैं तो सबसे कम तीतरों नगर पंचायत में हैं। तीतरों नगर पंचायत में 8905 मतदाता हैं। जनपद में नगर निगम में 264 वार्ड और मतदान के लिए 242 मतदान केंद्र और 898 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जनपद को 25 जोन और 66 सेक्टर में बांटा गया है। सहारनपुर में आज यानी 11 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 अप्रैल तक नामांकन होंगे।

जनपद में नगर निगम पालिका और पंचायत में इस प्रकार मतदाता है

नगर निगम में 70 वार्ड- 141 मतदान केंद्र 533 मतदान स्थल 621450 मतदाता

सरसावा नगर पालिका- 25 वार्ड 7 मतदान केंद्र 26 मतदान स्थल 19906 मतदाता

गंगोह नगर पालिका- 25 वार्ड 18 मतदान केंद्र 63 मतदान स्थल 51984 मतदाता

देवबंद नगर पालिका- 25 वार्ड 22 मतदान केंद्र 89 मतदान स्थल 80992 मतदाता

नकुड नगर पालिका- 25 वार्ड 7 मतदान केंद्र 26 मतदाता स्थल 18192 मतदाता

नगर पंचायत नानौता- 13 वार्ड 7 मतदान केंद्र 20 मतदाता स्थल 16942 मतदाता

नगर पंचायत चिलकाना- 13 वार्ड चार मतदान केंद्र 15 मतदान स्थल 14950 मतदाता

नगर पंचायत रामपुर मनिहारान- 17 वार्ड 13 मतदान केंद्र 36 मतदान स्थल 29872 मतदाता

नगर पंचायत छुटमलपुर- 15 वार्ड 7 मतदान केंद्र इक्कीस मतदान स्थल 18029 मतदाता

बेहट नगर पंचायत- 13 वार्ड 7 मतदान केंद्र 20 मतदान स्थल 16942 मतदाता

तीतरों नगर पंचायत- 11 वार्ड 8 मतदान केंद्र मतदान स्थल 8905 मतदाता

अंबेटा पीर नगर पंचायत- 12 वार्ड 3 मतदान केंद्र 12 मतदान स्थल 13101 मतदाता है।

नई आरक्षण नीति व्यवस्था के बाद स्थिति इस प्रकार है

नगर निगम सहारनपुर-पिछड़ा वर्ग

सरसावा पालिका- अनुसूचित जाति महिला

नकुड पालिका- अनारक्षित

गंगोह पालिका- पिछड़ा वर्ग महिला

देवबंद पालिका- अनारक्षित

बेहट पंचायत- अनारक्षित

चिलकाना पंचायत- पिछड़ा वर्ग

तीतरों पंचायत- अनारक्षित

रामपुर मनिहारान पंचायत- अनुसूचित जाति महिला

छुटमलपुर पंचायत- अनारक्षित

नगर पंचायत नानौता- महिला

अंबेहटा पीर पंचायत- पिछड़ा वर्ग महिला

नामांकन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन जमा होंगे 20 अप्रैल को नाम वापसी होंगे नगर निगम के चुनाव ईवीएम से हुए जबकि नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा।

Neena Jain

Neena Jain

Next Story