×

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान

UP Nikay Chunav 2023: 38 जिलों में 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चरण में 1.92 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

Anant Shukla
Published on: 10 May 2023 4:16 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार की शाम 6 बजे थम गया। पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव में बढ़त बनाने के लिए कई रैलियों व सभाओं का आयोजन किए। लगभग सभी जिलों के दौरे किए। एक दूसरे पर आरोप लगाए। चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा चाक-चौबंद है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

1.92 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों का तय करेंगे भाग्य

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में 38 जिलों में 11 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चरण में 1.92 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। अगले साल होने वाले होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव को जनता के बीच राजनीतिक दलों के आंकलन की कसौटी माना जा रहा है।

7 महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में

राज्‍य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या जिलों में महापौर चुने जाएंगे। जबकि शाहजहांपुर को इस बार पहला महापौर मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण में प्रदेश के 7 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। पार्षद के 581 पदों के लिए कुल 3840 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष के 95 पदों के लिए कुल 969 उम्मीदवार एवं नगर पालिका परिषदों के 2520 सदस्यों के लिए 13315 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पंचायत अध्यक्षों के 267 पदों के लिए 2942 उम्मीदवार तथा नगर पंचायतों सदस्यों के 3459 पदों के लिए 17997 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के निर्वाचन के लिए 6111 मतदान स्थल व 1798 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां 39,69,294 पुरुष और 34,57,512 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। वहीं 95 नगर पालिका परिषदों में 8198 मतदान स्थल एवं 2537 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जबकि 268 नगर पंचायतों तथा 3495 नगर पंचायत वार्डों के लिए 5309 मतदान स्थल व 2043 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

द्वितीय चरण में 38 जनपद

निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण में कुल 38 जिले हैं-मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही में 11 मई को मतदान होगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story