×

Nikay Chunav 2023: नव-नवेली दुल्हन को मुह दिखाई में मिली चेयरमैनी की कुर्सी, नई भाभी पर जनता का प्यार

Nikay Chunav 2023: रामपुर की जनता ने निकाय चुनाव ने नई नवेली बहु पर भरोसा जताया, मुंह दिखाई ने मनचाहा इतना बड़ा तोहफा भी दे दिया।

Snigdha Singh
Published on: 14 May 2023 1:45 PM GMT (Updated on: 14 May 2023 1:47 PM GMT)
Nikay Chunav 2023: नव-नवेली दुल्हन को मुह दिखाई में मिली चेयरमैनी की कुर्सी, नई भाभी पर जनता का प्यार
X
Image: Social Media

Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के रामपुर में निकाय चुनाव के दौरान बड़ी रोचक खबर सामने आई। नगर पालिक के चुनाव में यहां की जनता ने नई नवेली दुल्हन को चेयरमैनी की कुर्सी मुंह दिखाई में दे दी। खास बात ये रही कि सपा और भाजपा के प्रत्याशियों को पीछे करके 'आप' पार्टी स बाजी मार ली। हालांकि प्रदेश में मेयर सीटों पर भाजपा तो वहीं अन्य में लगभग सभी प्रदर्शन आस-पास ही रहा।

दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मामून शाह खां कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन पार्टी ने आखिरी मौके पर टिकट काट दिया। वहीं नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत में रामपुर सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। अब मामून शाह ने आनन-फानन में चुनाव के लिए निकाह किया। सना खान से निकाह कुबूल करने के बाद कांग्रेस छोड़ कर आप में एंट्री कर ली। आप ने राजनीति दांव खेलते हुए सना खान को ही टिकट दे दिया। वहीं नामांकन कराने के बाद नई-नवेली दुल्हन और उनके शौहर साहब मिलकर चुनाव प्रचार में जुट गए। रामपुर में जमकर चुनाव प्रचार चला। परिणामतः जनता ने मुंह दिखाई में नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी उनको तोहफे के तौर पर दे ही दी। भाजपा और सपा के हरा कर आप की सना खान ने जीत हासिल की।

एक तरफ देवरानी-जेठानी तो दूसरी तरफ नई बहू

रामपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए जबरदस्त टक्कर रही। यहां से सपा प्रत्याशी फात्मा जबीं और भाजपा की उम्मीदवार मसर्रत मुजीब रहीं। वहीं इनकी टक्कर में आप की तरफ से सना खान चुनावी मैदान में उतरी। जबरदस्त टक्कर के बाद सना खाान जीत गई। मालूम हो कि फात्मा जबीं और मसर्रस मुजीब देवरानी जेठानी है। पिछले साल फात्मा जबीं तो उससे पहले उनके शौहर अजहर खां चेयरमैन रह चुके हैं। इस बार जनता नव निवेली दुल्हन प्यार लुटाया।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story