×

UP पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण लिस्ट जारी, यहां देखें

राज्य के 75 जिलों में से 27 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कोई आरक्षण नहीं है। 12 जिलों में महिला, 27 जिलों में ओबीसी और 16 जिलो में एससी में आरक्षित किए गए हैं।

Shreya
Published on: 12 Feb 2021 11:03 AM GMT
UP पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण लिस्ट जारी, यहां देखें
X
गोरखपुर: प्रशासन ने जारी की आरक्षण सूची, 1294 ग्राम पंचायतों में से 649 सामान्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव (UP Panchayat Elections 2021) को लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस बीच आज यानी शुक्रवार को आरक्षण की सूची जारी की गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों की आरक्षण व्यवस्था का ब्यौर दिया गया है।

27 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर आरक्षण नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक, वहीं लखनऊ जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट SC महिला के लिए और वाराणसी की सीट OBC के लिए आरक्षित है। जबकि गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट समान्य है। इस पद पर कोई आरक्षण नहीं है। बता दें कि राज्य के 75 जिलों में से 27 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कोई आरक्षण नहीं है। 12 जिलों में महिला, 27 जिलों में ओबीसी और 16 जिलो में एससी में आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: Google के सीईओ सुंदर पिचाई के खिलाफ केस दर्ज, ये है आरोप

up panchayat elections 2021 (फोटो- सोशल मीडिया)

ब्लॉक प्रमुखों के 314 सीट अनारक्षित

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से 314 अनारक्षित हैं। 113 महिला, 223 ओबीसी और 171 एससी जबकि पहली बार 5 पद एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित किए गए हैं। 9739 महिला सीट, 15712 ओबीसी और 12045 एससी जबकि 330 सीट एसटी के लिए रिजर्व हैं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले दामाद बेटी से मिलने घर आने लगा, एक दिन पिता ने देख लिया और फिर

16 जिले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कल सरकार की ओर से जो त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन नियमावली को जारी किया गया था, उस नीति के अधीन जो रिजर्वेशन बने हैं, 75 जिला पंचायतों के उनका आदेश आज जारी किया जा रहा है। इसके तहत 16 जिले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

छह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

महिलाओं के लिए छह सीट आरक्षित किए गए हैं। शामली, बागपत, कौशांबी, सीतापुर व हरदोई में महिला के लिए सीट रिजर्व रखे गए हैं। वहीं, पिछड़ी जाति में सात सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं व पिछड़ा वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: मथुरा: किसान महापंचायत में बोले जयंत चौधरी, किसानों पर अत्याचार कर रही सरकार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story