×

यूपी पुलिस अलर्टः सोशल मीडिया पर वायरल मास्क चेकिंग अभियान, जानें सच्चाई

उत्तर प्रदेश पुलिस के इस फर्जी पोस्टर में लोगों को यह जानकारी दी थी कि 26 फरवरी से 30 दिन तक प्रदेश भर में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ कहा था कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करे।

Shraddha Khare
Published on: 26 Feb 2021 6:32 AM GMT
यूपी पुलिस अलर्टः सोशल मीडिया पर वायरल मास्क चेकिंग अभियान, जानें सच्चाई
X
यूपी पुलिस अलर्टः सोशल मीडिया पर वायरल मास्क चेकिंग अभियान, जानें सच्चाई photos (social media)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 30 दिनों तक मास्क चेकिंग अभियान की जानकारी को फर्जी बताया जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा था जिसमें लिखा था कि आज यानी 26 फरवरी को प्रदेश भर में सुबह 9 बजे से मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। देर रात यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस अभियान का खंडन किया है।

मास्क चेकिंग अभियान

उत्तर प्रदेश पुलिस के इस फर्जी पोस्टर में लोगों को यह जानकारी दी थी कि 26 फरवरी से 30 दिन तक प्रदेश भर में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ कहा था कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करे। चालान की कार्रवाई से बचे इसके साथ 10 घंटे की जेल से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करे। आपको बता दें कि इस फर्जी पोस्टर में निवेदक के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा था जिससे लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे थे।

यूपी डीजीपी ने बताया इस पोस्टर को फर्जी

उत्तर प्रदेश पुलिस के इस पोस्टर की जानकारी जब यूपी डीजीपी को मिली तब उन्होंने इस पोस्टर को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पोस्टर यूपी पुलिस ने नहीं निकाला है। इसके साथ उन्होंने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान तो प्रदेश भर में वैसे ही जारी किया है। शुक्रवार को खास तौर पर मास्क चेकिंग अभियान को गलत बताया है।



ये भी पढ़े......चिट्ठी में अंबानी को धमकी: ‘मुकेश भाई, ये तो सिर्फ ट्रेलर, पूरा इंतजाम हो गया है’

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीटर हैंडल से दी जानकारी

यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल @uppolice से इस बात की जानकारी दी कि ऐसा कोई अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस नहीं चला रही है। न ही यूपी पुलिस ने किसी भी प्रकार की ऐसी सूचना जारी की है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऐसी अफवाफ फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ इन बातों को लोगों से नजरअंदाज करने की अपील की है।

ये भी पढ़े......एनिवर्सरी डेट पर गई पत्नी ने छोड़ा पति का साथ, दोस्त के सामने हुई थी ऐसी बात..

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story