×

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: पंचायत चुनाव से पहले 27 ASP के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

पंचायत चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। 27 एएसपी के तबादलों की सूची जारी हुईं, जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Feb 2021 6:07 PM GMT
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: पंचायत चुनाव से पहले 27 ASP के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
X
UP: देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के तबादले, 7 जिलों में नए जिलाधिकारी

लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा तबादला हुआ है। विभाग में 27 एडिशनल एसपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया। सरकार के आदेश के बाद यूपी पुलिस के एएसपी के तबादलों की जो सूची जारी की गयी हैं, उसके तहत देवरिया, कन्नौज, चंदौली, उन्नाव समेत तमाम जिलों में नए एएसपी तैनात किये गए हैं।

यूपी में 27 एडिश्नल एसपी के तबादले

दरअसल, उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच आज यूपी पुलिस के 27 एएसपी के तबादलों की सूची जारी हुईं, जिसे चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

UP Police 27 ASP Transfer List

- राजेश सोनकर ASP देवरिया बनाया गया है, इसके पहले वह एएसपी क्राइम आगरा मे पोस्टेड थे।

- डॉ अरविंद ASP कन्नौज का तबादला एएसपी क्राईम अलीगढ़ से हुआ है।

- ASP दयाराम वर्तमान में अमेठी मे तैनात थे, अब चंदौली एएसपी के पद को संभालेंगे।

- रामसेवक ASP ट्रैफिक गोरखपुर का ट्रांसफर एएसपी उत्तरी बाराबंकी पोस्ट से हुआ है।

police-up

- प्रेमचंद चंदौली के एएसपी पद पर रहे, जिन्हे नए आदेश के बाद ASP एसआईटी लखनऊ का चार्ज लेना है।

- फिरोजाबाद ASP ग्रामीण पद पर तैनात राजेश कुमार तृतीय अब सहारनपुर के ASP सिटी बन गए हैं।

- एएसपी जालौन रहे अवधेश सिंह को एएसपी उत्तरी बाराबंकी में तैनाती मिली है।

ये भी पढ़ेँ -काशी के गोलगप्पे खाते नजर आईं स्मृति ईरानी, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी

- एसीपी लखनऊ सिटी रहे सुरेश रावत का तबादला अब ASP सिद्धार्थनगर के तौर पर हुआ।

- अखिलेश नारायण एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद में तबादले से पहले एएसपी मेरठ सिटी रहे।

- सोनभद्र में पोस्टेड रहे ओमप्रकाश सिंह द्वितीय का ट्रांसफर एएसपी शामली पद पर हुआ।

- अरुण दीक्षित स्टाफ अफसर एडीजी वाराणसी बने हैं।

- मायाराम वर्मा एएसपी क्राइम आगरा,

up-police

- राजेश श्रीवास्तव एएसपी क्राइम अलीगढ़ इसके पहले सिद्दार्थनगर में तैनात थे।

-उन्नाव में पोस्टेड विनोद पांडेय अब एएसपी अमेठी बने है।

- श्रवण सिंह अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ इसके पहले एएसपी ट्रैफिक वाराणसी रह चुके हैं।

- आशुतोष शुक्ला डिप्टी कमाडेंट बरेली पीएसी,

- रामयश सिंह डिप्टी कमाडेंट प्रयागराज,

- दिनेश यादव एएससी एटीसी सीतापुर,

- अजय सिंह एएसपी सिक्योरिटी वाराणसी,

- आईपीएस आदित्य एएसपी क्राइम वाराणसी,

ये भी पढ़ेँ -भगोड़ा MLA अमन मणि को झटका, गोरखपुर आवास की होगी कुर्की! जानेंं आरोप

- राकेश सिंह का तबादला उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएीसी वाराणसी से ASP जालौन पद पर हुआ।

- शशि शेखर ASP उन्नाव,

- प्रज्ञा मिश्रा एएसपी मध्यांचल बिजली,

- जेपी सिंह एएसपी एटीएस लखनऊ,

- आलोक शर्मा एएसपी सर्तकता अधिष्ठान इसके पहले एएसपी एटीएस लखनऊ रहे हैं।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story