×

जल्द ही बदले कलेवर में नजर आएगी यूपी पुलिस, होने जा रहा है कुछ ऐसा

बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा अपराधियों की धरपकड हेतु प्रत्येक जनपद में चार वॉयस लॉगर लगभग कुल 300 वॉयस लॉगर के साथ महिलाओं की सुरक्षा हेतु एन्टी रोमियो स्क्वायड एवं यातायात नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस को 25 हजार बॉडी वार्न कैमरा क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया।

Shivakant Shukla
Published on: 10 Dec 2019 3:33 PM GMT
जल्द ही बदले कलेवर में नजर आएगी यूपी पुलिस, होने जा रहा है कुछ ऐसा
X

लखनऊ: पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय स्थित कमेटी हाल में पुलिस के आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में वित्तीय वर्ष 2019-20 में आधुनिकीकरण योजना के अन्तर्गत स्वीकृत उपकरणों के क्रय आदि के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि पुलिस आधुनिकीकरण योजनाओं का कार्यान्वयन पुलिस मुख्यालय के लॉजिस्टिक शाखा द्वारा सम्पन्न किया जाता है।

बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा अपराधियों की धरपकड हेतु प्रत्येक जनपद में चार वॉयस लॉगर लगभग कुल 300 वॉयस लॉगर के साथ महिलाओं की सुरक्षा हेतु एन्टी रोमियो स्क्वायड एवं यातायात नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस को 25 हजार बॉडी वार्न कैमरा क्रय किये जाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें:चलती कार में लड़की का वीडियो देख, नहीं कर पाएंगे खुद पर काबू

वित्तीय वर्ष 2019-20 में आवश्यक उपकरणों के क्रय किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया कि आवश्यक उपकरणों यथा बॉडी वार्न कैमरा, वाइस लॉगर आदि को शासन के अनुमोदनोपरान्त वित्तीय वर्ष में अवश्य क्रय कर लिया जाये ताकि समय रहते वित्तीय वर्ष में स्वीकृत उपकरण का क्रय कर उनका उपयोग किया जा सके।

पोस्टमार्टम किट भी दिया जाएगा

पोस्टमार्टम किट के क्रय के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये गये कि पोस्टमार्टम किट को वित्तीय वर्ष में क्रय कर जनपदों को उपलब्ध करा दिया जाए, जिससे हत्या अथवा दुर्घटना से सम्बन्धित प्रकरणों आदि के मौकों पर डेड बॉडीज को सुरक्षित करते हुए साक्ष्य संकलन कर मोर्चरी भेजा जाए। विवेचना को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक विवेचक को पूर्व में लैपटॉप उपलब्ध कराये गये हैं। विवेचकों को विवेचना हेतु अतिरिक्त पांच हजार टैबलेट्स क्रय कर दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे प्रत्येक विवेचक के पास लैपटॉप/टैबलेट्स हो सके। सीसीटीएनएस व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु 15 सौ डेक्सटॉप कम्प्यूटर्स सहवर्ती उपकरणों के क्रय हेतु निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:बर्बाद हो रही हैं फसलें! अधिकारियों के कान पर नहीं रेंग रही जूं , किसान गुस्से में

बैठक में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, अपर पुलिस महानिदेशक रेलवेज, अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें/यूपी 112, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेडियो एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

महिला अपराधों के निस्तारण में ढांचागत सरलीकरण पर चर्चा

इसके अलावा पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान के ढांचागत सरलीकरण पर चर्चा की गई। ओपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं 1090, यूपी कॉप एवं क्राइम आदि में दर्ज की जा रही महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के निस्तारण हेतु सिंगल विन्डो सिस्टम पर चर्चा कर उनका त्वरित गति से निस्तारण करने हेतु ढाचागत सुधार एवं मानवीय संसाधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

महिला सम्बन्धी अपराधों में पीडि़ताओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:हो जाएं सावधान! फर्जी पुलिस ने मचाया कहर, नहीं हुए सतर्क तो पड़ सकते हैं लेने के देने

इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड, अपर पुलिस महानिदेशक 1090/महिला सम्मान प्रकोष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें/यूपी 112, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक अपराध, उ0प्र0 सहित अन्य पुलिस अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पुलिस मुख्यालय में मनाया गया मानवाधिकार दिवस

इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय में ‘‘मानवाधिकार दिवस’’ के अवसर पर ‘मानवाधिकार शपथ’ दिलायी गयी। पुलिस मुख्यालय के म्यूजियम हाल में प्रातः 11.00 बजे ‘‘मानवाधिकार दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मुख्यालय में नियुक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को शपथ दिलायी गयी।

‘‘मैं एतद् द्वारा दृढ़तापूर्वक प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं भारतीय संविधान एवं विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अनुबन्धों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहूंगा। मैं मानवाधिकारों की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करूंगा। मैं बिना किसी पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म-सम्मान का आदर करूंगा। मैं अपने शब्दों, दस्तावेजों या विचारों द्वारा प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं करूंगा। मैं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यबद्ध रहूंगा।’’ इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में नियुक्त समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story