×

Etawah News: महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी पुलिस, पूरे यूपी में घूमेगी यात्रा

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस लाइन ग्राउंड से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया गया।

Ashraf Ansari
Published on: 26 March 2023 7:21 PM GMT
Etawah News: महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी पुलिस, पूरे यूपी में घूमेगी यात्रा
X
इटावा: महिला सशक्तिकरण का संदेश देगी पुलिस, पूरे यूपी में घूमेगी यात्रा

Etawah News: यूपी के इटावा में पुलिस लाइन ग्राउंड से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया गया। इस रैली के साथ-साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है, जिससे रैली में जाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को किसी भी तरह की अगर स्वास्थ संबंधित परेशानी होती है तो समय रहते इलाज भी किया जाएगा। सदर विधायक सरिता भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने महिला सशक्तिकरण रैली के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस इस रैली को रवाना किया।

‘पुलिस हर मदद को तैयार’

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण तहत पुलिस आपकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अगर आप कभी किसी मुसीबत में हों तो आप पुलिस को सहायता के लिए बुला सकती हैं। पुलिस आपकी सहायता के लिए समय पर पहुंचेगी और आपकी मदद करेगी। महिलाओं में सुरक्षा का भाव रहे और उनको लगे कि हर जगह, हर वक़्त वो महफूज हैं, यही संदेश देने के लिए महिला सशक्तिकरण रैली निकली गई है। रैली को रवाना करने के बाद एसएसपी ने बताया महिला सशक्तिकरण रैली में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुई हैं। यह प्रदेश के तमाम जनपद से होकर गुजरेगी और जिसका समापन 29 मार्च 2023 को गौतमबुद्धनगर में किया जाएगा। जगह-जगह पर महिला सशक्तिकरण टीम का स्वागत किया जाएगा और उनके लिए जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी।

यह अफसर रहे मौजूद

महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना करने के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सैफई, उपजिलाधिकारी जसवंतनगर, उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर, उपजिलाधिकारी सदर, जिला प्रोवेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक अंजलि यादव प्रभारी महिला बाल सुरक्षा संगठन इटावा, उपनिरीक्षक प्रीति सेंगर प्रभारी 1090, थानाध्यक्ष महिला थाना रजनी सिंह एवं शहर की सम्मानित महिलाएं व स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story