×

राजा भैया ही नहीं यूपी के ये राजनेता भी ले चुके हैं 'तलाक', जानें इनके बारे में

UP News: राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक के मामले पर दिल्ली के साकेत कोर्ट में 23 मई को सुनवाई होनी है। हाल ही में दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह के बीच भी तलाक हो चुका है।

Ashish Pandey
Published on: 10 April 2023 4:38 PM GMT (Updated on: 10 April 2023 4:59 PM GMT)
राजा भैया ही नहीं यूपी के ये राजनेता भी ले चुके हैं तलाक, जानें इनके बारे में
X
Raja Bhaiya and Bhavni (Photo-Social Media)

UP News: राजा रघुराज सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक होने जा रहा है। इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जन तक में हो रही है। यह पहला मामला नहीं है कि कोई राजनेता अपनी पत्नी से या पत्नी अपने राजनेता पति से तलाक ले रही है ले रहा है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसे राजनेता हैं जिनका वैवाहिक बंधन नहीं चल सका और उनकी राहें जुदा-जुदा हो गईं। यानी वे एक-दूसरे से हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए। यहां हम ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से वे राजनेता हैं-

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया-

प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक के मामले में दिल्ली में साकेत कोर्ट में सोमवार को अहम सुनवाई होनी थी लेकिन जज के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी अब अगली सुनवाई 23 मई को होगी। पहले विवाद देवर-भाभी यानी भानवी सिंह और छोटे भाई अक्षय प्रताप सिंह के बीच था। राजा भैया ने भाई का पक्ष लिया तो पत्नी इस कदर नाराज हो गई की बात तलाक तक आ पहुंची है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तलाक के मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में 23 मई को सुनवाई होनी है।

दयाशंकर सिंह-स्वाति सिंह-

यूपी की योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह और पिछली बीजेपी सरकार में मंत्री रहीं स्वाति सिंह का तलाक हो गया है। दोनों की राहें 22 साल बाद जुदा हो गई हैं। दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह के बीच के तल्ख रिश्ते किसी से छिपे नहीं थे। लेकिन अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। दोनों की शादी 18 मई 2001 को हुई थी और यह प्रेम विवाह था। मगर लखनऊ की फैमिली कोर्ट ने 28 मार्च को विवाह खत्म होने का फैसला कर दिया। अब दोनों की राहें अलग-अलग हो गई हैं।

संघमित्रा मौर्य-

स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं और यूपी के बदायूं से बीजेपी की लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में पराजित किया था। संघमित्रा मौर्य ने अपने साथ पढ़ने वाले डॉक्टर नवल किशोर शाक्य से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। अब दोनों की राहें अलग-अलग हो गईं, दोनों तलाक लेकर अलग हो चुके हैं।

धनंजय सिंह

धनंजय सिंह उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता हैं। वह विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। 2009 में धनंजय सिंह बसपा के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा पहुंचे थे। धनंजय सिंह ने डॉक्टर जागृति सिंह से शादी की थी। साल 2017 में दोनों ने डिवोर्स लेकर अपने रास्ते अलग कर लिये। जागृति सिंह से तलाक के बाद धनंजय सिंह ने श्रीकला रेड्डी से शादी की है। श्रीकला रेड्डी भी पॉलिटिक्स में हैं। वह वर्तमान में जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

संजय सिंह-

अमेठी राजघराने के महाराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह की शादी पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की भतीजी गरिमा सिंह से हुई थी। गरिमा सिंह और संजय सिंह का तलाक हो चुका है। गरिमा सिंह से तलाक लेने के बाद संजय सिंह ने अमिता सिंह को अपना जीवन साथी बना लिया। अमिता सिंह भी राजनीति में हैं। वह दो बार अमेठी से कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं।

अनिल यादव

अनिल यादव कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। पहले वह अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी में थे। अनिल यादव की पत्नी हैं पंखुड़ी पाठक। पंखुड़ी से पहले अनिल यादव की शादी ज्योति यादव से हुई थी, जिनसे उनका तलाक हो चुका है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story