×

UP Politics: सपा के 'भावी प्रधानमंत्री' वाले पोस्टर पर राजभर बोले- हंसी के पात्र बन रहे अखिलेश यादव

UP Politics: यूपी की राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव का भावी प्रधानमंत्री वाला पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर से सत्ता पक्ष को अखिलेश यादव पर हमला करने का मौका मिल गया है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इसी पर प्रतिक्रिया दी।

aman
Report aman
Published on: 23 Oct 2023 10:37 AM GMT (Updated on: 23 Oct 2023 10:46 AM GMT)
UP Politics
X

सपा का 'भावी प्रधानमंत्री' वाला पोस्टर और ओमप्रकाश राजभर (Social Media) 

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पोस्टर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले मोर्चे (NDA) ने हाथों हाथ ले लिया है। बीजेपी के बाद अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी तंज कसा। गौरतलब है कि, सपा नेता अभी से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पक्ष में लामबंदी करने में जुटे हैं।

बता दें, राजधानी लखनऊ में सपा ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाए गए। इस पोस्टर में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav PM Poster) का फोटो लगाकर 'भावी प्रधानमंत्री' बताया गया है। माना जा रहा है कि, अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पर 'दबाव की राजनीति' की कोशिश कर रही है। कांग्रेस से विवाद के बीच समाजवादी पार्टी का पोस्टर सुर्ख़ियों में है।

ये भी पढ़ें ...UP News: आजम के एनकाउंटर के बयान पर राजभर ने दी प्रतिक्रिया, इंडिया गठबंधन पर भी कसा तंज

राजभर बोले- अखिलेश हंसी का पात्र बनते जा रहे

सपा चीफ अखिलेश यादव को 'भावी प्रधानमंत्री' बताए जाने पर ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सोमवार (23 अक्टूबर) को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'हर नेता का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने का सपना होता है। सुभासपा प्रमुख ने कहा, सपने देखना बुरी बात नहीं है। मगर, उसके लिए काम करना पड़ता है। उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश यादव हंसी का पात्र बनते जा रहे हैं।'

अखिलेश यादव के कार्यकाल की तारीफ

वहीं, एक अन्य पोस्टर में अखिलेश यादव के कार्यकाल की तारीफ की गई। सपा नेता की ओर से लगाए गए पोस्टर का थीम 'बदला है यूपी बदलेंगे देश' है। विपक्षी INDIA गठबंधन की दो अहम सहयोगियों कांग्रेस और सपा में इन दिनों विवाद चरम तक गया। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियां आमने सामने आ गई थी।

ये भी पढ़ें ...डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस ! खफ़ा अखिलेश यादव को मनाने राहुल गांधी ने भेजा संदेश, क्या अजय राय पर गिरेगी गाज?

कांग्रेस की एकतरफा घोषणा से सपा खफा

कांग्रेस ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एकतरफा घोषणा कर दी। जिससे अखिलेश यादव आगबबूला हो गए। उन्होंने नाराजगी खुलेआम जाहिर की थी। हालांकि, कांग्रेस ने भी जोरदार हमला बोला। कांग्रेस और सपा की अंतर्कलह ने 'इंडिया गठबंधन' में दरार पैदा कर दी। आखिरकार विवाद का पटाक्षेप अखिलेश यादव की दखलअंदाजी के बाद संभव हुआ।

सपा की कांग्रेस पर प्रेशर पॉलिटिक्स !

सपा प्रमुख ने ऐलान किया कि, केंद्र की सत्ता में काबिज बीजेपी सरकार को हराना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए व्यापक हित के मद्देनजर INDIA गठबंधन टूटने नहीं दिया जाएगा। अब ताजा घटनाक्रम से स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कांग्रेस पर बढ़त बनाने की कोशिश कर रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story