×

UP News: यूपी में बड़ा फेरबदल, तीन जिलों के सीएमओ का हुआ तबादला, सुधीर कुमार शर्मा बने मुख्य वन संरक्षक

UP News: आईएफएस ममता संजीव दुबे के रिटायर होन के बाद से ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक की सीट खाली पड़ी थी। इस पद पर सुधीर कुमार शर्मा नियुक्त किया गया है। ये 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

Anant Shukla
Published on: 3 Aug 2023 11:57 AM GMT
UP News: यूपी में बड़ा फेरबदल, तीन जिलों के सीएमओ का हुआ तबादला, सुधीर कुमार शर्मा बने मुख्य वन संरक्षक
X
Basic Education Department transfer 30 districts BSA (Photo-Social Media)

UP News: योगी सरकार में लगातार बड़े फेरबदल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी प्रदेश में बड़ा फेरबदल हुआ। तीन जिलों के सीएमओ के स्थानांतरण के साथ ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। आईएफएस ममता संजीव दुबे के रिटायर होन के बाद से ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक की सीट खाली पड़ी थी। इस पद पर सुधीर कुमार शर्मा नियुक्त किया गया है। ये 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

ये सीएमओ बदले गए

डॉ. कुलदीप सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में मुरादाबाद में नई तैनाती दी गई है। कुलदीप सिंह वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर जिला अस्पताल बरेली में तैनात थे। वहीं सुलतानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बदलते हुए डॉ. ओम प्रकाश को यहां को यहां पर नयी नियुक्ती दी गई है। डॉ ओम प्रकाश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर जिला अस्पताल बहराइच में तैनात थे। अब वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुल्तानपुर के रूप में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा डॉ. आशाराम को महोबा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ. आशाराम कौशाम्बी मे जिला कुष्ठ रोग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इन तबादलों का आदेश संयुक्त सचिव अजीज अहमद ने जारी किया है।

सुधीर कुमार शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी

सुधीर कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रधान मुख्य वन संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर कुमार 1988 बैच के आएफएस अधिकारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर नियुक्ति की गई। चयन समिति की संस्तुति के बाद सुधीर कुमार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि IFS ममता संजीव दुबे के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली हुआ था।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story