×

UP Vegetable Price Today: टमाटर के बाद अब प्याज की कीमतें हुईं दोगुनी, जानें अपने शहर के सब्जियों के लेटेस्ट रेट्स

UP Vegetable Price Today 24 August 2023: जल्दी ही यूपी की राजधानी लखनऊ में भी एनसीसीएफ के माध्मय से प्याज की बिक्री शुरू हो सकती है। इस हफ्ते के अंत तक राजधानी के अलग अलग स्थानों पर प्याज वैन दिखाई दे सकते हैं।

Viren Singh
Published on: 24 Aug 2023 5:18 AM GMT
UP Vegetable Price Today: टमाटर के बाद अब प्याज की कीमतें हुईं दोगुनी, जानें अपने शहर के सब्जियों के लेटेस्ट रेट्स
X
UP Vegetable Price Today 7 July 2023 (सोशल मीडिया)

UP Vegetable Price Today 24 August 2023: लगातार दो महीनों तक लोगों को परेशान करने के बाद अब यूपी में सब्जी के दाम से राहत मिली है। टमाटर सहित कई सब्जियों के भाव धड़ाम हो गए हैं। जो टमाटर प्रदेश में 250 रुपए किलो तक बिकता था, वह अब 50 रुपये प्रतिकिलो पर मंडियों में बिक रहा है। लोगों को सबसे अधिक टमाटर के भाव ने परेशान किया हुआ था। घरों की किचन से टमाटर लाखों कोसों दूर हो गया था, अब फिर इससे लोगों को राहत मिली है और इसके भाव एकाएक कम हो गए हैं, जिसके चलते एक बार फिर किचन में टमाटर दिखाई देने लगा है। टमाटर के अलावा कई अन्य सब्जियों के भाव में भी कमी आई है। इसमें हरी सब्जी, बैगन, आलू इत्यादि शामिल हैं। हालांकि प्याज के भाव में हो रही बढ़ोतरी से लोग थोड़े चिंतत होने लगे हैं।

इन सब्जियों की कीमतों में इजाफा

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा मंडी में कुछ दिन पहले तक जो प्याज 25 रुपये प्रतिकिलो पर बिक रहा था, वह अब यहां 59-65 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। यानी इसके भाव में इन कुछ दिनों दोगुनी से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले समय प्याज बाजार में और महंगा हो सकता है, क्योंकि किसानों सप्लाई बंद की हुई है। इसके अलावा लखनऊ मंडी में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के भाव भी बढ़े हुए हैं। यह बीते दो महीनों से तेजी पर हैं। बढ़ोतरी के बाद टमाटर के दाम नीचे आ गए हैं, मगर हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इनके भाव मंडी में आज भी 100 रुपये से अधिक प्रतिकिलो पर चल रहे हैं। आइये आपको बताते हैं कि आज आपके शहर की मंडी में सब्जी के नए रेट्स क्या हैं?

लखनऊ मंडी में सब्जी के भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 47 ₹ 54 - 60 ₹ 56 - 78

करेला किलो/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

गाजर किलो/पीसी ₹ 38 ₹ 44 - 48 ₹ 46 - 63 ₹

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

अरबी के पत्ते (तारो के पत्ते) किग्रा / पीसी ₹ 15 ₹ 17 - 19 ₹ 18 - 25

धनिया पत्ती (सिलेंट्रो) किग्रा / पीसी ₹ 9 ₹ 10 - 11 ₹ 11 - 15

बैंगन किलोग्राम / पीसी ₹ 23 ₹ 26 - 29 ₹ 28 - 38

लहसुन किलो/पीसी ₹ 122 ₹ 140 - 155 ₹ 146 - 201

अदरक किलो/पीसी ₹ 176 ₹ 202 - 224 ₹ 211 - 290

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 91 ₹ 105 - 116 ₹ 109 - 150

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 40 ₹ 46 - 51 ₹ 48 - 66

आम किलोग्राम/पीसी ₹ 36 ₹ 41 - 46 ₹ 43 - 59

पुदीना पत्तियां किलो/पीसी ₹ 6 ₹ 7 - 8 ₹ 7 - 10

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

प्याज छोटा किलो/पीसी ₹ 48 ₹ 55 - 61 ₹ 58 - 79 ₹

केला (कच्चा केला) किग्रा/पीसी ₹ 11 ₹ 13 - 14 ₹ 13 - 18

आलू किलो/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

कद्दू किलो/पीसी ₹ 18 ₹ 21 - 23 ₹ 22 - 30

मूली किग्रा/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

तुरई किलो/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

शलोट (पर्ल प्याज) किग्रा / पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

पालक किलो/पीसी ₹ 15 ₹ 17 - 19 ₹ 18 - 25

टमाटर किलो/पीसी ₹ 48 ₹ 55 - 61 ₹ 58 – 79

कानपुर में सब्जी के भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 44 ₹ 51 - 56 ₹ 53 - 73

करेला किलो/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 34 ₹ 39 - 43 ₹ 41 - 56

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

अरबी के पत्ते (तारो के पत्ते) किग्रा / पीसी ₹ 15 ₹ 17 - 19 ₹ 18 - 25

धनिया पत्ती (सिलेंट्रो) किग्रा / पीसी ₹ 9 ₹ 10 - 11 ₹ 11 - 15

बैंगन किलोग्राम / पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

लहसुन किलो/पीसी ₹ 137 ₹ 158 - 174 ₹ 164 - 226

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 144 ₹ 166 - 183 ₹ 173 - 238

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 100 ₹ 115 - 127 ₹ 120 - 165

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 51 ₹ 59 - 65 ₹ 61 - 84

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 90 ₹ 104 - 114 ₹ 108 - 149

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

प्याज छोटा किलो/पीसी ₹ 53 ₹ 61 - 67 ₹ 64 - 87

केला (कच्चा केला) किग्रा/पीसी ₹ 10 ₹ 12 - 13 ₹ 12 - 17

आलू किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

कद्दू किलो/पीसी ₹ 22 ₹ 25 - 28 ₹ 26 - 36

मूली किग्रा/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

तुरई किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

सोरेल के पत्ते किग्रा/पीसी ₹ 13 ₹ 15 - 17 ₹ 16 - 21

पालक किलो/पीसी ₹ 15 ₹ 17 - 19 ₹ 18 - 25

टमाटर किलो/पीसी ₹ 50 ₹ 58 - 64 ₹ 60 - 83

जल्द शुरू हो लखनऊ में प्याज वैन

प्याज की बढ़ती कीतमों को देखते हुए भारत सरकार लोगों को सस्ते दामों प्याज उपलब्ध करवाने के लिए टमाटर की तरह एनसीसीएफ की ओर से प्याज की भी बिक्री करवाई जा रही है। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो चुकी है, वहां पर लोगों को एनसीसीएफ की तरह से 25 रुपये प्रतिकिलो के भाव प्याज प्रदान किया जा रहा है। जल्दी ही यूपी की राजधानी लखनऊ में भी एनसीसीएफ के माध्मय से प्याज की बिक्री शुरू हो सकती है। इस हफ्ते के अंत तक राजधानी के अलग अलग स्थानों पर प्याज वैन दिखाई दे सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story