×

लखनऊ के इस स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी, जानिए क्या होगा नया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब राजधानी लखनऊ के आलमनगर स्टेशन का का नाम भी बदला जाएगा। इसे लेकर स्थानीय भाजपा सांसद कौशल किशोर ने केन्द्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया है। 

Monika
Published on: 9 Nov 2020 5:02 AM GMT
लखनऊ के इस स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी, जानिए क्या होगा नया
X
आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद अब राजधानी लखनऊ के आलमनगर स्टेशन का का नाम भी बदला जाएगा। इसे लेकर स्थानीय भाजपा सांसद कौशल किशोर ने केन्द्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया है।

इस स्टेशन का नाम बदला

बतातें चलें कि मथुरा के पास स्टेशन का नाम टाउन फरह था। जिसे बदलकर पं दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया है। उसी की तर्ज पर अब आलमनगर स्टेशन का नाम बुधेश्वरधाम रखा जाएगा। इसके लिए मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने केन्द्रीय रेल मंत्री को एक पत्र लिखकर स्टेशन का नाम बदलने का आग्रह किया है।

पूरा स्थान बुद्धेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध

सांसद कौशल किशोर ने अपने पत्र में कहा है कि रामचरित मानस के अनुसार जब सीता मां का वनगमन हुआ तो उन्होंने इसी स्थान पर भगवान शंकर की पूजा की थी। यह पूरा स्थान बुद्धेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध है जहां पर हर बुधवार को एक बडा मेला लगता हैं। प्रदेश सरकार ने भी इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें…BJP सांसद का बड़ा बयान, पुलिस के संरक्षण में होता है जहरीली शराब का कोरबार

यूपी के इलाहाबाद स्टेशन का नाम बदला

इसके पहले भी रेलमंत्रालय ने यूपी के इलाहाबाद स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कर चुका है। साथ ही इससे जुडे़ चार स्टेशनों के भी नाम बदले जा चुके हैं। बदलाव के बाद अब इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागघाट का नाम बदलकर अब प्रयागराज संगम हो गए है।

ये भी पढ़ें…भयानक आतंकी हमला: कई लोगों की मौत, गुस्साई सेना ने 29 आतंकियों को किया ढेर

मानक नगर रेलवे स्टेशन

मानक नगर रेलवे स्टेशन पर भी ऊंचाई वाले तीन नए प्लेटफार्म के साथ इसका विकास किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने आलमनगर स्टेशन के लिए 10 और मानकनगर स्टेशन के लिए 25 करोड़ रूपए दे चुका है। लखनऊ के आलमनगर समेत अन्य स्टेशनों के विकास का काम तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें…पाकिस्तान को तगड़ा झटका: सऊदी ने तोड़ दी दोस्ती, कहा- तुरंत सभी कर्ज लौटाओ

आलमनगर रेलवे स्टेशन का विकास किए जाने और इसका नाम बदलने को लेकर काफी दिनों से स्थानीय लोग मांग करते आ रहे हें इसको लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी हो चुके है। लेकिन इस बार स्थानीय सांसद की दिलचस्पी के कारण अब माना जा रहा है कि जल्द ही आलमनगर रेलवे स्टेशन का को बुद्वेष्वरधाम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।

श्रीधर अग्निहोत्री

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story