×

उत्तर प्रदेश बहराइच प्रभारी मंत्री ने बच्चों को बांटे स्वेटर

प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा की विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।

Shreya
Published on: 12 Dec 2019 10:42 AM GMT
उत्तर प्रदेश बहराइच प्रभारी मंत्री ने बच्चों को बांटे स्वेटर
X
उत्तर प्रदेश बहराइच प्रभारी मंत्री ने बच्चों को बांटे स्वेटर

बहराइच: प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा की विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। वह विकास कार्यों की समीक्षा करने बहराइच आए थे। विकास भवन के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि किसी भी दशा में विकास कार्यों का रिवाइज स्टीमेट शासन को ना भेजा जाए। उन्होंने इस संबंध में सीडीओ को निर्देशित किया कि वह मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षर से पालन सुनिश्चित कराएं।

परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने विकास भवन में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें: नागरिकता बिल पर भड़के मुस्लिम देश, बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द किया भारत दौरा

गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के निर्देश

उन्होंने गन्ना अधिकारी को गन्ना किसानों का बकाया भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के साथ परिषदीय विद्यालय के बच्चों को स्वेटर और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि संचालित विकास योजनाऐ समय से पूरी हो यह सरकार की प्राथमिकता है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/Visual5.mp4"][/video]

जिस संबंध में कार्यदाई संस्थाओं के साथ बैठक करने आए हैं। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर जिले में संग्रहालय और तमाम विकास की योजनाएं चलाई जानी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय मुख्यमंत्री की चिंता है की उन योजनाओं का शीघ्र शिलान्यास हो। उन योजनाओ को शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर शुरू होने वाली योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री के ही हाथों से होना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध मैं बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘CAB’ असम में प्रदर्शन पर बोले PM मोदी- आपके अधिकारों को कोई नहीं छीन सकता

Shreya

Shreya

Next Story