×

UP में BJP की बड़ी तैयारी: पार्टी में होगा विस्तार, जेपी नड्डा करेंगे अहम बैठक

महिला मोर्चा में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का कार्यकाल बढ़ाने की पैरोकारी में एक वर्ग जुटा है, वहीं अर्चना मिश्रा को ब्राह्मण कोटे में दायित्व सौंपे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। रश्मि रावल पर भी पार्टी की निगाहें हैं।

Newstrack
Published on: 12 Dec 2020 9:34 AM GMT
UP में BJP की बड़ी तैयारी: पार्टी में होगा विस्तार, जेपी नड्डा करेंगे अहम बैठक
X
UP में BJP की बड़ी तैयारी: पार्टी में होगा विस्तार, जेपी नड्डा करेंगे अहम बैठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव किये जायेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 28 दिसंबर से आरंभ होने वाले दो दिवसीय दौरे से पूर्व उत्तर प्रदेश भाजपा (BJP) में संगठन विस्तार की तैयारी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति के अलावा मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों की तैनाती भी होगी। सबसे अधिक खींचतान भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए है।

दमदार नेता की तलाश जारी

वहीं किसान व अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए दमदार नेता की तलाश जारी है। बता दें कि प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और सह संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति के बाद से संगठन विस्तार की गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल नियुक्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

sunil bansal

सबकुछ तैयार है, बस निर्णय लेना है-स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहते हैं कि सबकुछ तैयार है, बस निर्णय लेना है जो जल्द ही हो जाएगा। क्योंकि विस्तार की तैयारी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति के अलावा मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों की तैनाती भी होगी। सबसे अधिक खींचतान भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए है। वहीं किसान मोर्चा व अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए पार्टी दमखम वाले नेता की तलाश कर रही है।

ये भी देखें: CM योगी को फिर धमकी: जान से मारने का आया मैसेज, अधिकारियों में हड़कंप

आधा दर्जन से अधिक दावेदार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार जोड़तोड़ में लगे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा की बी टीम कहलाने वाले भाजयुमो की कमान ब्राह्मण अथवा ठाकुर समाज के कार्यकर्ता को सौंपी जा सकती है। दावेदारों में जिन नामों की चर्चा जोरों पर है। उसमें प्रांशु दत्त द्विवेदी, मिथलेश त्रिपाठी, अभिषेक कौशिक, वरुण गोयल, हर्षवर्धन सिंह और कमलेश मिश्र का नाम प्रमुख हैं।

bjp mahila morcha

महिला मोर्चा में अर्चना मिश्रा को ब्राह्मण कोटे की मिल सकती है जिम्मेदारी

महिला मोर्चा में मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का कार्यकाल बढ़ाने की पैरोकारी में एक वर्ग जुटा है, वहीं अर्चना मिश्रा को ब्राह्मण कोटे में दायित्व सौंपे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। रश्मि रावल पर भी पार्टी की निगाहें हैं। किसान मोर्चे को लेकर कश्मकश जारी है। किसान आंदोलन को देखते हुए पार्टी दमखम वाले नेता ढ़ूंढ़ रही है। वहीं दलित पालिटिक्स पर भी पार्टी ध्यान दे रही है। पार्टी उसी को टिकट देगी जो दलित समाज को संदेश दे सके।

ये भी देखें: एटा: कंडक्टर ने यात्रियों के साथ की गुंडई, गुंडों के साथ मिलकर लोगों को जमकर पीटा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story