×

यूपी ने रचा इतिहासः कोरोना को हराने के लिए देश को दिया सेनेटाइजर

कोरोना संक्रमण आने के बाद जब पूरा देश सेनेटाइजर को लेकर परेशान था तो ऐसे में सबसे बड़े गन्ना उत्पादन  करने वाले प्रदेश  यूपी ने सं खुद अपने प्रदेश के लोगों  को सेनेटाइजर उपलब्ध कराया बल्कि दूस्रे राज्यों में इसे उपलब्ध करने का काम किया। उत्तर प्रदेश की 85 इकाइयों में सैनिटाइजर उत्पादन होने से स्थानीय जरूरतों की पूर्ति के बाद अन्य राज्यों को आपूर्ति किया जा रहा है।

Monika
Published on: 29 Oct 2020 3:07 PM GMT
यूपी ने रचा इतिहासः कोरोना को हराने के लिए देश को दिया सेनेटाइजर
X
यूपी ने रचा इतिहासः कोरोना को हराने के लिए देश को दिया सेनेटाइजर

लखनऊ: कोरोना संक्रमण आने के बाद जब पूरा देश सेनेटाइजर को लेकर परेशान था तो ऐसे में सबसे बड़े गन्ना उत्पादन करने वाले प्रदेश यूपी ने सं खुद अपने प्रदेश के लोगों को सेनेटाइजर उपलब्ध कराया बल्कि दूस्रे राज्यों में इसे उपलब्ध करने का काम किया। उत्तर प्रदेश की 85 इकाइयों में सैनिटाइजर उत्पादन होने से स्थानीय जरूरतों की पूर्ति के बाद अन्य राज्यों को आपूर्ति किया जा रहा है। हाल यह है कि 1,76,66,000 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन के बाद एक नया इतिहास बन गया है। प्रदेश में कुल उत्पादन क्षमता 6,00,000 लीटर से अधिक है। सभी इकाइयों ने 1,60,07,600 पैकिंग की मार्केट में आपूर्ति की जा चुकी है। इस समय में कुल 51,88,260 पैकिंग बिक्री उपलब्ध हैं।

sanitizer

कई कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस

कोरोना आपदा से निपटने के प्रयास में वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजर का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने कई कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें, डिस्टिलरी, सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां और अन्य संस्थाएं सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही हैं। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में उत्तर प्रदेश का बना सैनिटाइजर भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, नगर निगम कर्मियों, पुलिस एवं जिला प्रशासन को निशुल्क सैनिटाइजर की आपूर्ति भी की जा रही है।

ये भी देखें: अभी-अभी शोक में देश: नहीं रहे ये दिग्गज नेता, दुखी हुए पीएम मोदी

sanitizer

हैंड सैनिटाइजर की मांग बढ़ी

गौरतलब है कि यूपी में 27 चीनी मिलों और 12 आसवनियों के अलावा 40 अन्य इकाइयों को सैनिटाइजर उत्पादन के लाइसेंस दिए गए हैं। हैंड सैनिटाइजर की मांग अचानक बढ़ने के कारण आपूर्ति संकट उत्पन्न न हो इसलिए सभी बंदोबस्त समय रहते कर लिए गए। इससे पूर्व छह फार्मेसियों और एक अन्य इकाई द्वारा भी सैनिटाइजर उत्पादन किया जा रहा था। इस प्रकार प्रदेश में कुल 85 इकाइयों द्वारा सैनिटाइजर का उत्पादन किया गया तो बाजार में उपलब्धता का संकट नहीं बन पाया।

श्रीधर अग्निहोत्री

ये भी देखें: मुश्किलों में ‘Mirzapur 2’: निर्माताओं से हुई बड़ी चूक, आ गया ये नोटिस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story