×

लॉकडाउन में बस का सफर: UP परिवहन ने की तैयारी, यात्रा से पहले जान लें ये बात

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के ग्रीन जोन के जनपदों में परिवहन निगम की सामान्य बसों का संचालन करने की तैयारी शुरु कर दी है।

Aradhya Tripathi
Published on: 5 May 2020 2:45 PM GMT
लॉकडाउन में बस का सफर: UP परिवहन ने की तैयारी, यात्रा से पहले जान लें ये बात
X

मेरठ: गृह मंत्रालय द्वारा जोन वेज नई गाइडलाइन जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के ग्रीन जोन के जनपदों में परिवहन निगम की सामान्य बसों का संचालन करने की तैयारी शुरु कर दी है। परिवहन निगम प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदेश में घोषित ग्रीन जोन के जनपदों में सामान्य बसों का संचालन शुरु किया जा सकता है।

ग्रीन टू ग्रीन जोन चलेंगी बसें

इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राज शेखर द्वारा बसों को संचालित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को ग्रीन जोन के जनपद सीमा के अंतर्गत समस्त मार्गों पर सेवाओं का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि किसी ग्रीन जोन जनपद से सीमावर्ती ग्रीन जोन जनपद हेतु बस संचालित की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश के किसी दो ग्रीन जनपद के मध्य बस सेवा संचालित की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- सावधान Paytm यूज़र: फाउंडर की मानिये बात, नहीं तो खाली हो जायेगा बैंक अकाउंट

निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राज शेखर ने निगम अधिकारियों को ग्रीन जोन जनपद के अन्तरगत स्थित बस स्टेशनों को प्रति दिवस दो बार सेनेटाइज कराने, प्रत्येक ट्रिप के संचालन से पूर्व बस को सेनेटाईज किये जाने तथा बसों पर तैनात चालको, परिचालकों को निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चालक, परिचालकों को हर हाल में मास्क का प्रयोग किया जाना अनिवार्य होगा। परिचालक द्वारा मास्क के साथ हैण्ड ग्लब्स का भी प्रयोग करना जरुरी होगा।

यात्रियों कर्मचारियों की होगी थर्मल स्कैनिंग

निगम प्रवक्ता के अनुसार परिवहन निगम अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग करायी जाएगी। इसके अलावा यात्रियों द्वारा बस में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाने, मास्क ना होने पर रुमाल अथवा गमछा मुंह पर बांधने के उपरान्त ही यात्रा की अनुमन्यता होगी। यात्रियों के उपयोग के लिए पांच सौ एमएम का हैण्ड सेनेटाइजर प्रत्येक बस में उपलब्ध होगा। परिचालक द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बस में यात्रा से पूर्व प्रत्येक यात्री का हैण्ड सेनेटाइज कराया जाए।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर ग्रीन जोन वालों की हुई बल्ले-बल्ले, मिलेगी ये सुविधा

प्रवक्ता के अनुसार कोविड संक्रमण के मानकों के आधार पर भविष्य में जनपदों के जोन श्रेणी में परिवर्तित होने की स्थिति में संचालन के संबन्ध में तद्नुसार जिला प्रशासन सम्पर्क कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करानवे के लिए निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक बस स्टेशनों की निगरानी के लिए डिपो स्तर पर कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

सुशील कुमार

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story