कृषि बिल के विरोध की चिंगारी पहुंची काशी, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन

Shivani
Published on: 6 Dec 2020 2:34 PM GMT
कृषि बिल के विरोध की चिंगारी पहुंची काशी, किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन
X

वाराणसी: नए कृषि कानून को लेकर देश में कोहराम मचा है। किसान दिल्ली की सीमा पर अड़े हैं। किसान पिछले 11 दिनों से दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे है। किसान केंद्र सरकार से नए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच किसान आंदोलन की चिंगारी अब देश के दूसरे हिस्सों में शोला बनकर फूटने लगी है। वाराणसी में किसान आंदोलन के समर्थन में अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी मैदान में उतर आए है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखे अंदाज में प्रदर्शन

कांग्रेसी कर्यकर्ताओं ने मलदहिया चौराहे पर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की.मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और अपने गले में फांसी का फन्दा लगा कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ के हाथों में नए कृषि कानून के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तीया थी। कार्यकर्ताओ ने नए कृषि कानून को काला कानून बताया।

Varanasi Congress supporting Farmers Protest Anti Farm Laws

ये भी पढ़ेंः सेना पर आतंकी हमला: गोलियों से थर्राया कश्मीर घायल हुआ जवान, दहशत में घाटी

तेज होने लगा किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

कांग्रेसी कार्यकर्ता हरीश मिश्रा के अनुसार कड़कड़ती ठण्ड के इस मौसम में देश का किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार क़ृषि बिल के जरिए पूँजीपतियों की मदद कर रही है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. आने वाले दिनों आंदोलन और तेज होगा। दरअसल बनारस के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन तेज होने लगा है। किसान आंदोलन के समर्थन में आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।

Varanasi Congress supporting Farmers Protest Anti Farm Laws

ये भी पढ़ेंःकिसानों का भारत बंदः सपा ने किया समर्थन का एलान, बनेंगे आंदोलन में साथी

आशुतोष सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story