×

फिर दहला UP: अपराधियों ने पुलिस को फिर दी चुनौती, दलित युवक को मारी गोली

आज जयप्रकाश और उसके एक अज्ञात साथी ने पहले मुझे रोक लिया और फिर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही जयप्रकाश ने बन्दूक निकलकर मुझपर फायर कर दिया और दोनों वहां से भाग गए। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 19 Oct 2020 1:06 PM GMT
फिर दहला UP: अपराधियों ने पुलिस को फिर दी चुनौती, दलित युवक को मारी गोली
X
वाराणसी

वाराणसी जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी। रोहनियां इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। रोहनिया थाना अंतर्गत शूलटंकेश्वर इलाके में सोमवार की सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली माधोपुर निवासी बचाऊ राम उर्फ़ पकौड़ी (35) को मारी गयी है। गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुराने मालिक पर गोली मारने का आरोप

घायल व्यक्ति ने परिजनों को घटना की सूचना दी जिसके बाद पहुंची बचाऊ को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति का आरोप है कि उसे गोली उसके पुराने मालिक ने मारी है जिसका वह पूर्व में ट्रैक्टर चलाता था। इस सम्बन्ध में घायल व्यक्ति ने बताया कि वह कुछ दिनों पहले तक शूलटंकेश्वर निवासी जय प्रकाश सिंह का ट्रैक्टर चलाता था।

vranasi

यह पढ़ें...मंदिर में कटा गला: हत्याकांड से दहल उठा यूपी, पैर भगवान को चढ़ाया

आज जयप्रकाश और उसके एक अज्ञात साथी ने पहले मुझे रोक लिया और फिर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही जयप्रकाश ने बन्दूक निकलकर मुझपर फायर कर दिया और दोनों वहां से भाग गए।

यह पढ़ें...या देवी सर्व भूतेषुः प्रवासी माँ में जीवंत, कोरोना काल में महिलाओं का योगदान

crime

खतरे से बाहर है जख्मी की जान

गोली घायल व्यक्ति के कंधे को चीरती हुई बाहर निकल गयी। घायल व्यक्ति खतरे के बाहर है। फिलहाल पुलिस बचाऊ की तहरीर पर मुकदमा कायम कर अभियुक्त की तलाश में जुट गयी है। हाल के दिनों में जिस तरह एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, उसने चुस्त कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

यह पढ़ें...बच्चा हुआ करोड़पति: इस 12 साले के बच्चे ने बाप को किया पीछे, हाथ लगा खजाना

रिपोर्टर आशुतोष सिंह

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story