×

बीएचयू में अब महिला प्रोफेसर से छेड़खानी, कैम्पस में मचा हड़कंप

काशी हिन्दू यूनिवर्सिटी में तमाम कोशिशों के बाद भी छेड़खनी के मामले नहीं थमा रहे। इस बार शिकार कोई छात्रा नहीं बल्कि महिला प्रोफेसर बनीं हैं। बाइक सवार कुछ लड़कों कैम्पस के अंदर एक महिला प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का प्रयास किया।

Shreya
Published on: 23 Dec 2019 3:35 AM GMT
बीएचयू में अब महिला प्रोफेसर से छेड़खानी, कैम्पस में मचा हड़कंप
X
बीएचयू में अब महिला प्रोफेसर से छेड़खानी, कैम्पस में मचा हड़कंप

वाराणसी: काशी हिन्दू यूनिवर्सिटी में तमाम कोशिशों के बाद भी छेड़खनी के मामले नहीं थमा रहे। इस बार शिकार कोई छात्रा नहीं बल्कि महिला प्रोफेसर बनीं हैं। बाइक सवार कुछ लड़कों कैम्पस के अंदर एक महिला प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी, अब ऐसी पड़ेगी ठंड कि जम जाएगा खून

हॉस्टल की वार्डेन हैं पीड़ित महिला प्रोफेसर

पीड़ित महिला प्रोफेसर कैम्पस में स्थित एक हॉस्टल की वार्डेन हैं। शनिवार की रात वह हॉस्टल जा रही थी, तभी हेल्थ सेंटर के पास बाइक सवार कुछ लड़के उन्हें परेशान करने लगे। शुरू में तो महिला प्रोफेसर ने लड़कों को इग्नोर किया। इसके बाद लड़कों ने छेड़खानी शुरू कर दी। बदमाशों से घिरी महिला प्रोफेसर ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों के आने के बाद बदमाश भाग निकले।

शोहदों पर लगाम कब ?

कैम्पस में मनचलों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें हुईं लेकिन असर बेअसर रहा। साल 2017 में छेड़खानी की घटना के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। धरने पर बैठी छात्राओं के खिलाफ लाठीचार्ज भी हुआ। इस घटना के बाद बीएचयू की खूब भद्द पीटी थी। हालांकि इस घटना के बाद कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा के तमाम प्रयास किये गए। महिला हॉस्टल के आसपास अतिरिक्त सुरक्षकर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही कैंपस में कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए।

यह भी पढ़ें: 23 DEC: कन्या राशि को मिल सकता है धोखा, ये राशियां भी रहे सचेत, पढ़ें राशिफल

Shreya

Shreya

Next Story