×

काशी में राजनीतिक मेला: प्रियंका समेत पहुंचे ये दिग्गज, दलित वोट बैंक पर सबकी नजर

प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने मत्था टेकते हुए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मंदिर में संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास ने कुशल क्षेम पूछते हुए प्रियंका से लंगर छकने के लिए पूछा तो प्रियंका ने कहा कि अभी पानी पी लूंगी।

SK Gautam
Published on: 27 Feb 2021 8:53 AM GMT
काशी में राजनीतिक मेला: प्रियंका समेत पहुंचे ये दिग्गज, दलित वोट बैंक पर सबकी नजर
X
काशी में राजनीतिक मेला: प्रियंका समेत पहुंचे ये दिग्गज, दलित वोट बैंक पर सबकी नजर

वाराणसी: संत रविदास की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धन पहुंची। उन्होंने सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास के दर पर मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेकर उनका हालचाल जाना। प्रियंका के जाने के बाद दोपहर को समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मत्था टेकने पहुंचेंगे। दोनों ही अलग-अलग समय पर रैदासियों और संत निरंजनदास से मुलाकात करेंगे।

प्रियंका गांधी ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने मत्था टेका

प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा के सामने मत्था टेकते हुए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मंदिर में संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास ने कुशल क्षेम पूछते हुए प्रियंका से लंगर छकने के लिए पूछा तो प्रियंका ने कहा कि अभी पानी पी लूंगी। प्रियंका ने संत निरंजन दास से पूछा आपने प्रसाद ले लिया है तो उन्होंने कहा कि अभी सत्संग पंडाल जाना है। इस पर प्रियंका ने कहा कि उधर से लौटते समय प्रसाद ले लूंगी। साथ में आये नेताओं से भी प्रियंका ने संत निरंजन दास से परिचय कराया।

priyanka gandhi in ravidas temple-2

प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

बता दें कि प्रियंका गांधी 10:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पिंडरा के पूर्व विधायक अजय राय ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अपनी कार के दरवाजे पर खड़े होकर समर्थकों का अभिनंदन किया।

ये भी देखें: एक बेटी को बचाने के लिए मां-बाप ने दूसरी को बेचा, पूरी बात जानकर रो पड़ेंगे आप

प्रियंका पिछले साल भी रविदास जयंती पर मंदिर में आई थीं

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी सीधे रविदास मंदिर के लिए रवाना हो गईं। बीच में कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद वे वापस रवाना हो जाएंगी। मंदिर में करीब 40 से 50 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका पिछले साल भी रविदास जयंती पर मंदिर में आई थीं। वह जनवरी 2020 में पहली बार यहां आई थीं। यह उनका इस मंदिर में तीसरा दौरा है।

akhilesh yadav

अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे

पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने बताया कि अखिलेश यादव पहली बार रविदास मंदिर आ रहे हैं। मिर्जापुर से सड़क के रास्ते दोपहर में मंदिर पहुंचने की संभावना हैं। दोपहर में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।

ये भी देखें: Kerala Election 2021: केरल में ईसाई समुदाय बदल सकता है भाजपा की डगर

chandrashekhar-in ravidas temple

PM मोदी के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं-पेट्रोलियम मंत्री

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को संत रविदास के 644वीं जयंती पर सीर गोवर्धन मंदिर दर्शन पूजन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार और PM मोदी के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि संत रविदास के यहां सभी को आना चाहिए।

ये भी देखें: 2 रुपये की किताब ने बदली किस्मत, जानिए कैसे बनें मनोज शुक्‍ला से ‘मुंतशिर’

dharmendra pradhan

रविदास मंदिर में आ चुके हैं VVIP

21 फरवरी 2008: बसपा प्रमुख मायावती मंदिर में दर्शन पूजन को पहुंची थी। तब उन्होंने सोने की पालकी का अनावरण किया था।

नवंबर 2011: राहुल गांधी रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने गए थे।

22 फरवरी 2016: PM नरेंद्र मोदी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी अलग-अलग दर्शन करने पहुंचे थे।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story