×

UP Vegetable Price Today: आज क्या हैं सब्ज़ी के भाव, बस एक क्लिक में देखिए अपने शहर की सब्जियों के नए रेट्स

UP Vegetable Price Today 4 August 2023: मानसून बारिश की टमाटर सहित हरी सब्जियों की फसल पर व्यापक असर पड़ा है। इस वजह से मंडी में आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते टमाटर के भाव 250 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गए हैं।

Viren Singh
Published on: 4 Aug 2023 5:43 AM GMT
UP Vegetable Price Today: आज क्या हैं सब्ज़ी के भाव, बस एक क्लिक में देखिए अपने शहर की सब्जियों के नए रेट्स
X
UP Vegetable Price Today: (सोशल मी़डिया)

UP Vegetable Price Today 4 August 2023: लखनऊ, कानुपर, प्रयागराज सहित यूपी भर में फिलहाल लोगों को टमाटर, हरी मिर्च, अदरक व लहसुन सहित कई सब्जियों के भाव से कोई राहत मिली नजर नहीं आ रही है। बीते तीन दिन से लखनऊ में टमाटर के भाव 200 रुपये पार चल रहे हैं। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टमाटर के साथ साथ हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के दाम भी आसमान को टच कर रहे हैं। इनके दाम बढ़ने से लोगों के खाने का स्वाद तो खराब हुआ ही है, ऊपर से घर का आर्थिक बजट भी बिगड़ गया है।

ऐसे में लोग बस टमाटर सहित इन सब्जियों के दाम गिरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं,ताकि उनके खाने का स्वाद फिर से वापस आ सके और घर के बजट में सुधार हो। हालांकि टमाटर के आवक को लेकर ऐसी हालत बने हुई है, इस पर व्यापारी आने वाले समय पर टमाटर के भाव 300 रुपये पार तक जाने का संकेत दे रहे हैं, जबकि लखनऊ सहित कई शहरों में पहले से यह 240 रुपये तक पहुंच गया है।

हरी सब्जियों के भाव से राहत

इस बीच राहत की बात यह है कि टमाटर के भाव भले ही बढ़े हों, लेकिन हरी सब्जियों के अलावा कई ऐसी सब्जियां हैं, जिनके भाव में गिरावट आई है। इस वजह से लोगों को हल्की राहत मिली है। लखनऊ में हरी सब्जियों के भाव की बात करें तो आज तरोई 20-30 रुपये प्रतिकिलो, भिंडी 30 रुपये प्रतिकिलो, लौकी 20 रुपये किलो, पालक 15-20 रुपये गट्टा व अन्य प्रकार की हरी सब्जियां भी 50 रुपये किलो के अंदर हैं। वहीं, बैंगन 20 रुपये किलो, आलू 25 रुपये और प्याज भी 25 किलो बिक रहा है। ऐसे में अगर आप बाजार से सब्जियों खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव जरूर पता कर लें।

लखनऊ मंडी में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 49 ₹ 56 - 62 ₹ 59 - 81

करेला किलो/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 47 ₹ 54 - 60 ₹ 56 - 78

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

अरबी के पत्ते किग्रा / पीसी ₹ 12 ₹ 14 - 15 ₹ 14 - 20

बैंगन किलोग्राम / पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

लहसुन किलो/पीसी ₹ 130 ₹ 150 - 165 ₹ 156 - 215

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 156 ₹ 179 - 198 ₹ 187 - 257

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 80 ₹ 92 - 102 ₹ 96 - 132

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 79 ₹ 91 - 100 ₹ 95 - 130

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 49 ₹ 56 - 62 ₹ 59 - 81

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 37 ₹ 43 - 47 ₹ 44 - 61

प्याज बड़ा किलो/पीसी ₹ 31 ₹ 36 - 39 ₹ 37 - 51

केला किग्रा / पीसी ₹ 7 ₹ 8 - 9 ₹ 8 - 12

आलू किलो/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

कद्दू किलो/पीसी ₹ 17 ₹ 20 - 22 ₹ 20 - 28

मूली किग्रा/पीसी ₹ 33 ₹ 38 - 42 ₹ 40 - 54

तुरई किलो / पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

पालक किलो/पीसी ₹ 14 ₹ 16 - 18 ₹ 17 - 23

टमाटर किलो/पीसी ₹ 142 ₹ 163 - 180 ₹ 170 – 234

वाराणसी मंडी में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

आंवला किग्रा/पीसी ₹ 95 ₹ 109 - 121 ₹ 114 - 157

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 49 ₹ 56 - 62 ₹ 59 - 81

करेला किलो/पीसी ₹ 34 ₹ 39 - 43 ₹ 41 - 56

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 49 ₹ 56 - 62 ₹ 59 - 81

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

धनिया पत्ती (सिलेंट्रो) किग्रा / पीसी ₹ 9 ₹ 10 - 11 ₹ 11 - 15

बैंगन किग्रा/पीसी ₹ 24 ₹ 28 - 30 ₹ 29 - 40

लहसुन किलो/पीसी ₹ 125 ₹ 144 - 159 ₹ 150 - 206

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 180 ₹ 207 - 229 ₹ 216 - 297

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 86 ₹ 99 - 109 ₹ 103 - 142

हरी मटर किलो/पीसी ₹ 78 ₹ 90 - 99 ₹ 94 - 129

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 51 ₹ 59 - 65 ₹ 61 - 84

सरसों की पत्तियां किलो/पीसी ₹ 18 ₹ 21 - 23 ₹ 22 - 30

भिंडी किलोग्राम/पीसी ₹ 42 ₹ 48 - 53 ₹ 50 - 69

केला (कच्चा केला) किग्रा/पीसी ₹ 10 ₹ 12 - 13 ₹ 12 - 17

आलू किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

कद्दू किलो/पीसी ₹ 20 ₹ 23 - 25 ₹ 24 - 33

मूली किग्रा/पीसी ₹ 36 ₹ 41 - 46 ₹ 43 - 59

तुरई किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

पालक किलो/पीसी ₹ 16 ₹ 18 - 20 ₹ 19 - 26

टमाटर किलो/पीसी ₹ 148 ₹ 170 - 188 ₹ 178 – 244

टमाटर चला 300 के पार

लखनऊ सब्जी के विक्रेता का कहना है कि मानसून बारिश की टमाटर सहित हरी सब्जियों की फसल पर व्यापक असर पड़ा है। इस वजह से मंडी में आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते टमाटर के भाव 250 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गए हैं। वहीं, जो टमाटर हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र आ रहे हैं, वह मंडियों में काफी महंगे बेच जा रहे हैं। हालत यह है कि आने वाले दिनों में टमाटर के भाव 300 रुपये के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story