×

UP Vegetable Price Today: टमाटर के साथ अब प्याज निकालेगा लोगों के आंसू, इतने रुपए होगा महंगा, जानें लेटेस्ट सब्जी रेट्स

UP Vegetable Price Today: एक रिपोर्ट में प्याज की कीमत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। वर्तमान में लखनऊ में प्याज 25 रुपए किलो बिक रहा है। अगस्त महीने के अंत तक में प्याज की फुटकर कीमत 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।

Viren Singh
Published on: 5 Aug 2023 6:59 AM GMT
UP Vegetable Price Today: टमाटर के साथ अब प्याज निकालेगा लोगों के आंसू, इतने रुपए होगा महंगा, जानें लेटेस्ट सब्जी रेट्स
X
UP Vegetable Price Today (सोशल मीडिया)

UP Vegetable Price Today: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में लोगों सब्जी के बढ़े भाव से आज भी राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक सहित कई सब्जियों के भाव आज भी मंड़ियों में सातवें आसमान हैं, जिसके चलते सब्जी के थोक व फुटकर विक्रेता के तो हालत खराब है हीं, साथ ही ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां लोग जून के आखिरी हफ्ते में 100 रुपये में दो से तीन दिन की सब्जी घर ले जाया करते थे। वहीं अब 100 रुपये आधा किलो टमाटर तक नहीं मिला रहा है। अब ग्राहकों को दो से तीन दिन की सब्जी के लिए 300 से 500 रुपए खर्च करने पड़े रहे हैं। ऐसे में लोगों ने सब्जियां खाना बंद कर दिया है। लखनऊ की एक गृहणी ने कहा कि जब से सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है हम लोगों ने उन सब्जियों को खरीदना बंद कर दिया है, जिनके दाम बढ़े हुए हैं। इससे भले ही हमारे खाने का स्वाद खराब हो रहा है, लेकिन बजट भी देखना है।

टमाटर का दोहरा शतक जारी, हरी सब्जी में राहत

लखनऊ में शनिवार को भी टमाटर के भाव 200 रुपए पार चल रहा है। इसी तरह, हरी मिर्च 100 रुपये प्रतिकिलो, अदरक व लहसुन 150 रुपये से लेकर 200 रुपये पार बिक रहा है। बात अगर अन्य सब्जियों के भाव की करें तो आलू और प्याज 25-25 रुपये किलो है। बैंगन 30 रुपये किलो, भिंडी 25 रुपये और तरोई 25-30 रुपये प्रतिकिलो है। भले ही टमाटर को छोड़ इन सब्जियों के भाव में गिरावट आई हो,लेकिन यह जून, 2023 के आखिरी हफ्ते के भाव से महंगी बिक रही हैं। अगर आप बाजार से सब्जी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके रेट्स जरूर पता करें?

लखनऊ में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 46 ₹ 53 - 58 ₹ 55 - 76

करेला किलो/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 43 ₹ 49 - 55 ₹ 52 - 71

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

अरबी के पत्ते (तारो के पत्ते) किग्रा / पीसी ₹ 17 ₹ 20 - 22 ₹ 20 - 28

धनिया पत्ती (सिलेंट्रो) किग्रा / पीसी ₹ 9 ₹ 10 - 11 ₹ 11 - 15

बैंगन किग्रा/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

लहसुन किलो/पीसी ₹ 136 ₹ 156 - 173 ₹ 163 - 224

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 151 ₹ 174 - 192 ₹ 181 - 249

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 87 ₹ 100 - 110 ₹ 104 - 144

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 46 ₹ 53 - 58 ₹ 55 - 76

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 87 ₹ 100 - 110 ₹ 104 - 144

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 45 ₹ 52 - 57 ₹ 54 - 74

प्याज बड़ा किलो/पीसी ₹ 31 ₹ 36 - 39 ₹ 37 - 51

केला (कच्चा केला) किग्रा / पीसी ₹ 12 ₹ 14 - 15 ₹ 14 - 20

आलू किलो/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

कद्दू किलो/पीसी ₹ 20 ₹ 23 - 25 ₹ 24 - 33

मूली किग्रा/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

तुरई किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

पालक किलो/पीसी ₹ 12 ₹ 14 - 15 ₹ 14 - 20

टमाटर किलो/पीसी ₹ 144 ₹ 166 - 183 ₹ 173 - 238

कानपुर मंडी में सब्जी के भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 43 ₹ 49 - 55 ₹ 52 - 71

करेला किलो/पीसी ₹ 29 ₹ 33 - 37 ₹ 35 - 48

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 42 ₹ 48 - 53 ₹ 50 - 69

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

अरबी के पत्ते किग्रा/पीसी ₹ 16 ₹ 18 - 20 ₹ 19 - 26

बैंगन किलोग्राम / पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

लहसुन किलो/पीसी ₹ 126 ₹ 145 - 160 ₹ 151 - 208

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 142 ₹ 163 - 180 ₹ 170 - 234

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 88 ₹ 101 - 112 ₹ 106 - 145

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 43 ₹ 49 - 55 ₹ 52 - 71

मशरूम किलोग्राम/पीसी ₹ 85 ₹ 98 - 108 ₹ 102 - 140

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 38 ₹ 44 - 48 ₹ 46 - 63

प्याज बड़ा किलो/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

केला (कच्चा केला) किग्रा / पीसी ₹ 12 ₹ 14 - 15 ₹ 14 - 20

आलू किलो/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

कद्दू किलो/पीसी ₹ 17 ₹ 20 - 22 ₹ 20 - 28

मूली किग्रा/पीसी ₹ 32 ₹ 37 - 41 ₹ 38 - 53

तुरई किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

पालक किलो/पीसी ₹ 10 ₹ 12 - 13 ₹ 12 - 17

टमाटर किलो/पीसी ₹ 141 ₹ 162 - 179 ₹ 169 – 233

बढ़ सकते हैं प्याज के दाम

टमाटर से राहत अभी लोगों को मिली नहीं है कि ऊपर से प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जाने लगा है। वर्तमान में लखनऊ में प्याज 25 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, रिपोर्ट की बात करें तो प्याज की कीमतें बढ़ सकती हैं। दरअसल, बाजार में प्याज की आपूर्ति में धीरे धीरे कमी आ रही है। इस वजह से अगस्त महीने के अंत तक में प्याज की फुटकर कीमत 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। इस बात का खुलासा क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट में हुआ है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story