×

छत पर नमाज पढ़ते हुए वीडियो हुआ वायरल, एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग छत पर नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-16 की जेजे कालोनी का है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 April 2020 3:39 PM GMT
छत पर नमाज पढ़ते हुए वीडियो हुआ वायरल, एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
X

नोएडा: सोशल मीडिया पर बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग छत पर नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो सेक्टर-16 की जेजे कालोनी का है। पुलिस ने धारा 144 और लॉक डाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर 2० की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी अरुण कुमार सिह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग एकत्रित होकर छत पर नमाज पढ़ते हुए दिख रहे थे। वीडियो नोएडा का बताया गया।

यह भी पढ़ें...लॉकडाउन: यहां भारी संख्या में बच्चों के साथ सड़क पर आ गयीं महिलाएं

जांच में वीडियो थाना सेक्टर-2० एरिया के सेक्टर 16 स्थित जेजे कालोनी का पाया गया। जांच में पता चला कि यहां रहने वाले सादिक पुत्र जहांगीर की अगुवाई में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक दर्जन लोगों ने घर की छत पर नमाज पढ़ी थी।

यह भी पढ़ें...निजामुद्दीन मरकज पर बड़ा खुलासा: कोरोना संक्रमित थे 160 मौलवी, फिर हुए शामिल

पुलिस ने सादिक, जहांगीर, सालिक, साकिब, गुड्डू, नूर हसन, रजी आलम, तबरुख, छोटू, शमशेर, अफरोज और फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही नामजद दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें...निजामुद्दीन मरकज पर बड़ा खुलासा: कोरोना संक्रमित थे 160 मौलवी, फिर हुए शामिल

आरोपियों में 7 भाई और एक पिता नामजद

आरोपियों में जहांगीर मुख्य आरोपी सादिक के पिता हैं। जबकि सालिक, साकिब और गुड्डू मुख्य आरोपी के भाई हैं। इसी तरह शमशेर, अफरोज और फिरोज भी सगे भाई हैं।

रिपोर्ट: दीपांकर जैन

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story