×

विकास दुबे के आकाओं के नामों का जल्द होगा खुलासा, यहां से दो अपराधी अरेस्ट

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मार गिराया गया है। उसके एनकाउंटर के बाद से यूपी पुलिस ने उसके साथियों की तलाश और आपरेशन और तेज कर दी है।

Newstrack
Published on: 11 July 2020 3:40 AM GMT
विकास दुबे के आकाओं के नामों का जल्द होगा खुलासा, यहां से दो अपराधी अरेस्ट
X

लखनऊ: कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मार गिराया गया है। उसके एनकाउंटर के बाद से यूपी पुलिस ने उसके साथियों की तलाश और आपरेशन और तेज कर दी है।

पुलिस हर उस जगह पर छापेमारी कर रही है। जहां पर उनके छिपे होने का अंदेशा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले दो लोगों को अरेस्ट किया है।

इन पर आरोप है कि घटना में विकास दुबे के 2 साथियों को इन्होंने अपने यहां छिपाया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में ओम प्रकाश पाण्डेय और अनिल पाण्डेय नामक दो युवकों का नाम सामने हैं। कानपुर पुलिस का कहना है कि इन दोनेां के खिलाफ भी कानपुर में केस दर्ज है।

विकास दुबे की पत्नी लेगी बदला! अंतिम संस्कार के बाद बोलीं- ‘सबका हिसाब करूंगी’

अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कानपुर कांड में शशिकांत पांडेय उर्फ सोनू और शिवम दुबे को ओम प्रकाश पांडेय निवासी भगत सिंह नगर, प्राचीन मंदिर के पास, थाना गोले का मंदिर, ग्वालियर और अनिल पांडेय निवासी सागर ताल, सरकारी मल्टी थाना गोरखपुर, ग्वालियर ने अपने यहां शरण देने का काम किया।

दोनों के खिलाफ कानपुर नगर के चौबेपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अभी भी 12 आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।

विकास दुबे के एनकाउंटर में पुलिस ने कर दी ये चूक, ‘दो मुठभेड़, एक ही स्क्रिप्ट’

प्रभात मिश्रा का भी हिरासत में हुआ था एनकाउंटर

विकास दुबे की तलाश में दो दिन पहले यूपी पुलिस हरियाणा तक पहुँच गयी थी। विकास दुबे तो तब तक फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने विकास दुबे के तीन साथियों को मौके से गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस के हथियार बरामद हुए, जो 2 जुलाई की रात चौबेपुर क्षेत्र में एनकाउंटर के दौरान पुलिस से लूट लिए गए थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों में प्रभात (कानपुर), अंकुर (कानपुर), श्रवण (कानपुर) का नाम शामिल है।

फिल्मी पर्दे पर दिखेगी विकास दुबे की कहानी, लीड रोल निभाएगा ये चर्चित अभिनेता

Newstrack

Newstrack

Next Story