×

विकास दुबे की आई कोरोना रिपोर्ट, एनकाउंटर स्थल पर लगे जिंदाबाद के नारे

विकास दुबे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जायेगी।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 10:34 AM GMT
विकास दुबे की आई कोरोना रिपोर्ट, एनकाउंटर स्थल पर लगे जिंदाबाद के नारे
X

लखनऊ: विकास दुबे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जायेगी।

पोस्टमार्टम से पूर्व शरीर में फंसी गोलियों का पता लगाने के लिए शव को एक्सरे के लिए भेजा जाएगा।

खबर ये भी आ रही है कि विकास दुबे के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के खूब नारे लगे।

हजारों लोगों की भीड़ मौके पर यह देखने के लिए पहुंच गई थी कि वो जगह कौन सी है जहां विकास मारा गया।

छाया खौफ का सन्नाटा: विकास दुबे के एनकाउंटर पर सुनसान हुआ गांव, सहमे लोग

एडीजी प्रशांत कुमार ने एनकाउंटर पर दी ये जानकारी

एडीजी प्रशांत कुमार शुक्रवार को विकास दुबे एनकाउंटर मामले में जानकारी देने के लिए पत्रकारों के सामने आये।

उन्होंने विस्तार से घटना के बारें में पूरी जानकारी दी।

एडीजी ने बताया कि इनामी बदमाश विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर पुलिस और एसटीएफ की टीम शुक्रवार की सुबह कानपुर नगर ला रही थी।

अचानक से कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस दौरान गाड़ी में सवार विकास दुबे और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

विकास ने पुलिस पर की थी फायरिंग

विकास दुबे ने घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने लगा।

इस दौरान पुलिस टीम ने उसे घेर कर सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ और पुलिस टीम पर गोलियां बरसाने लगा।

पुलिस ने अपनी रक्षा में उसके ऊपर फायरिंग की। जिसमें कि विकास दुबे जख्मी हो गया।

उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डेड डिक्लियर कर दिया।

इस घटना में सिविल पुलिस के 3 सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी जख्मी हुए है।

जबकि एसटीएफ के 2 कमांडो को भी चोटें आई हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

क्या है UP STF? जिसने विकास दुबे को किया ढेर, कैसे करती है काम

120बी के तहत 7 बदमाशों को भेजा गया जेल

कानपुर कांड में 7 बदमाशों को 120बी के तहत जेल भेजा गया है। अब अभी इस मामले में 12 नामजद आरोपी वॉन्टेड है।

कानपुर के बिकरू गांव में हुए शूटआउट के बाद विकास दुबे समेत 21 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जबकि 60 से 70 अन्य अज्ञात लोग भी आरोपी हैं।

इन आरोपियों में से पुलिस ने 6 को एनकाउंटर में मार गिराया। 3 लोग गिरफ्तार किए गए।

विकास दुबे का काला बैग खोलेगा ये बड़े राज, लेकर 7 दिन तक भागता रहा गैंगेस्टर

Newstrack

Newstrack

Next Story