×

पहली बार मीडिया के सामने आई हत्यारे विकास दुबे की पत्नी, किये कई बड़े खुलासे

एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का बड़ा बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में ऋचा ने अपने पति के खिलाफ ही भड़ास निकालते हुए कहा कि अगर मुझे पता होता तो मैं खुद विकास दुबे को गोली मार देती। उसके कारण 17 घर बर्बाद हो गए।

Newstrack
Published on: 23 July 2020 4:43 PM GMT
पहली बार मीडिया के सामने आई हत्यारे विकास दुबे की पत्नी, किये कई बड़े खुलासे
X

कानपुर: एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का बड़ा बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में ऋचा ने अपने पति के खिलाफ ही भड़ास निकालते हुए कहा कि अगर मुझे पता होता तो मैं खुद विकास दुबे को गोली मार देती। उसके कारण 17 घर बर्बाद हो गए।

ऋचा दुबे ने ये बातें कानपुर गोलीकांड में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों को लेकर कही। उसने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि विकास ने भयावह कृत्य किया था।

इसे मैंने टीवी पर देखा था। जिसके बाद मैंने अपने बच्चों से कहा था अगर विकास बचते हैं तो हम एक छत के नीचे नहीं रहेंगे। पुलिस हमारी रक्षा करती होती है और हम उनके हत्यारे नहीं बन सकते। उसने ये भी कहा विकास को उसके गलत कामों की सजा मिली।

काला साम्राज्यः ईडी के रडार पर जय वाजपेयी और विकास दुबे का पैसा

शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं

उसने कहा कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों की पत्नियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। विकास ने गलत काम किया। विकास के कृत्य पर माफी मांगना चाहती हूं। अगर ऐसी घटना के बाद विकास दुबे मेरे सामने होता तो खुद उसको गोली मारने की क्षमता रखती, क्योंकि 17 घर बर्बाद होने से अच्छा है कि एक घर बर्बाद हो जाता।

विकास दुबे की हत्या : इस खास आदमी ने रची थी साजिश, लेकिन उल्टा पड़ गया दांव

गोली मारना हर चीज का विकल्प नहीं

ऋचा दुबे ने कहा कि गोली मारना हर चीज का विकल्प नहीं है। पत्नी धर्म के हिसाब से मैं भी एक विधवा हूं। लेकिन आम नागरिक के हिसाब से विकास के साथ सही हुआ। न्यायपालिका पर भरोसा है जो भी एनकाउंटर को लेकर अदालत फैसला सुनाएगी वो मुझे मंजूर है। उसने कहा कि पुलिस अगर आपको पकड़ने आई थी तो आप वहां से हट भी सकते थे, ने कहा कि पुलिस अगर आपको पकड़ने आई थी तो आप वहां से हट भी सकते थे।

विकास दुबे कांड: CJI बोले- ये सिर्फ एनकाउंटर का मामला नहीं, पूरी व्यवस्था लगी है दांव पर

Newstrack

Newstrack

Next Story