×

विकास ने यहां खड़ी की थी करोड़ों की सम्पत्ति, जांच के डर से परिवार वालों की उड़ी नींद

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) से तगड़ा झटका लगा है। अपने रसूख के चलते उसने एक नक्शे पर चार मकान बना रखें थे। ये सभी मकान एलडीए की जांच में प्रथमदृष्ट्या अवैध पाए गए हैं।

Newstrack
Published on: 8 July 2020 10:31 AM GMT
विकास ने यहां खड़ी की थी करोड़ों की सम्पत्ति, जांच के डर से परिवार वालों की उड़ी नींद
X

लखनऊ: कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) से तगड़ा झटका लगा है। अपने रसूख के चलते उसने एक नक्शे पर चार मकान बना रखें थे।

ये सभी मकान एलडीए की जांच में प्रथमदृष्ट्या अवैध पाए गए हैं। जिसके बाद एलडीए के अधिकारियों ने घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है और इस मामले में जवाब तलब किया है।

इतना खतरनाक था विकास का ये राइट हैंड, पुलिस ने शहीदों का लिया बदला

बता दें कि विकास दुबे का परिवार लखनऊ के जिस मकान में रहता है। वहां करीब छह हजार वर्ग फीट में साल 2002 में धर्मेंद्र ग्रोवर के नाम से एक नक्शा पास किया गया था।

लेकिन इंद्रलोक कॉलोनी में इस एक नक्शे पर चार मकान बना दिए गए। एलडीए के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह ने बताया कि ये चारों मकान के नंबर अलग अलग हैं। एलडीए ने अब विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को स्वीकृत भवन मानचित्र प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया है। उनको तीन दिन का समय दिया गया है।

जिन्दा या मुर्दा, अब जल्द पकड़ा जाएगा विकास दुबे, मुखबिर हिरासत में

कृष्णा नगर कालोनी के इंद्रलोक कालोनी में स्थित विकास दुबे के मकान के अलावा इस भवन से जुड़े तीन और भवन स्वामियों को भी नोटिस भेजी गई है।

एलडीए अब इस दिशा में भी अपनी जाँच कर रही है क्या कभी इस नक्शे के आधार पर एलडीए में सब डिवीजन करवाया गया है क्या। यदि सब डिवीजन हुआ है तो कार्रवाई की उम्मीद कम है। अगर सब डिवीजन नहीं हुआ है तो फिर विकास दुबे के मकान के खिलाफ कार्यवाही का रास्ता खुल जाएगा।

नेपाल बॉर्डर पहुँचे SSP: तेजी से विकास दुबे की तलाश जारी, चलाया चेकिंग अभियान

Newstrack

Newstrack

Next Story