×

विकास का दाहिना हाथ था अमर दुबे, सीओ की हत्या भी शामिल था कुख्यात बदमाश

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे फरार गैंगस्टर विकास दुबे का सबसे करीबी साथी था। वह हमेशा साये की तरह विकास के साथ रहता था और उसके इशारे पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।

Newstrack
Published on: 8 July 2020 5:18 AM GMT
विकास का दाहिना हाथ था अमर दुबे, सीओ की हत्या भी शामिल था कुख्यात बदमाश
X

अंशुमान तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अमर दुबे फरार गैंगस्टर विकास दुबे का सबसे करीबी साथी था। वह हमेशा साये की तरह विकास के साथ रहता था और उसके इशारे पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। अमर विकास के कई काम भी देखा करता था और और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे आंखें मूंदकर उस पर विश्वास किया करता था। वैसे सौ टीमें और 10000 जवानों व एसटीएफ को लगाने के बावजूद अभी तक पुलिस को कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने में कामयाब नहीं मिल सकी है।

यूपी पुलिस के एडीजी ( लॉ एंड आर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि एसटीएफ ने विकास दुबे की तलाश में मंगलवार की रात हरियाणा के फरीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर के पास एक होटल में छापा मारा। इसके कुछ देर बाद ही अमर दुबे को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। अमर एक गांव में छुपा हुआ था।

बाबा साहेब अंबेडकर के घर में तोड़फोड़, मचा हड़कंप, जांच के आदेश

घर में घसीटकर की थी सीओ की हत्या

कानपुर के बिकरू गांव में गत 2 जुलाई की रात के शूटआउट में अमर दुबे भी शामिल था। इस घटना में सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस सिलसिले में दर्ज कराई गई एफआईआर में अमर का नाम 14वें नंबर पर दर्ज है। बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्रा को घसीटकर मरने वालों में अमर दुबे भी शामिल था। आरोप है कि अमर ने 10 अन्य बदमाशों के साथ मिलकर देवेंद्र मिश्रा को विकास दुबे के मामा प्रेम कुमार पांडे के घर के भीतर घसीट लिया और गोलियों और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। विकास के मामा प्रेम कुमार पांडे को पुलिस पहले ही इनकाउंटर में मआर चुकी है।

अब दुल्हन को नहीं मिलेगा बेड और सोफा! कोरोना काल में फैक्ट्रियां कर रहीं ये काम

25000 का इनामी था अमर दुबे

पुलिस की ओर से पहले विकास दुबे पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था जो अब बढ़कर ढाई लाख तक पहुंच चुका है। विकास दुबे का दाहिना हाथ बताए जा रहे अमर दुबे के ऊपर भी 25000 का इनाम घोषित था। अमर दुबे को बिकरू शूटआउट के मास्टरमाइंड और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसका घर भी विकास दुबे के घर के पास ही है। शुक्रवार की सुबह बिकरू गांव से 2 किलोमीटर दूर जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में जिस अतुल दुबे को मार गिराया था, अमर दुबे उसी का सगा भतीजा था।

अमर की मां भी पुलिस की गिरफ्त में

अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को दो दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज भेजा है। जानकारों के मुताबिक बिकरू गांव में घटना वाली रात मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए आसपास के मकानों में शरण लेना चाहते थे मगर पड़ोसी क्षमा ने घर का दरवाजा नहीं खओला। उन्होंने अंदर जाकर बदमाशों को घर के बाहर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी भी दी थी। बाद में यहीं से पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई गई जिसमें 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

साये की तरह विकास के साथ रहता था अमर

बिकरू गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अमर दुबे विकास का दाहिना हाथ था और हमेशा विकास के साये की तरह उसके साथ लगा रहता था। वैसे तो अमर शिवली थाना क्षेत्र का रहने वाला था, लेकिन विकास से नजदीकी के बाद उसने बिकरू गांव में ही अपना ठिकाना बना लिया था। विभिन्न मामलों के कारण कई बार पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी थी, लेकिन उसके गिरफ्तार होते ही विकास उसे छुड़ाने के लिए सक्रिय हो जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि विकास दुबे की रंगदारी वसूलने से लेकर शराब ठेकों से वसूली का काम अमर दुबे ही देखा करता था। विकास को अमर दुबे पर काफी भरोसा था और वह आंखें मूंद कर उस पर विश्वास किया करता था। पुलिस के मुताबिक अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाना में 5 मुकदमे दर्ज हैं।

29 जून को विकास ने कराई थी जबरन शादी

जानकारी के अनुसार 29 जून को ही अमर दुबे की शादी हुई थी। विकास दुबे ने ही अमर का रिश्ता तय कराया था मगर लड़की वालों ने अपराध के बारे में जानकारी होने पर रिश्ते से मना कर दिया था। इसके बाद विकास दुबे ने ही लड़की को उसके परिवार के साथ अपने घर पर बुलाकर यही अमर दुबे से उसकी शादी करा दी थी। दो दिन तक लड़की विकास के घर पर ही रही थी। उसके बाद परिवार के साथ उसे यहीं से विदा किया गया था। शादी में विकास के करीबी 20-25 लोग ही शामिल हुए थे।

रोएगा पाकिस्तान: बालाकोट-मेंढर में देर रात आतंकी हमला, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

दादी ने कहा-बर्बाद हो गया परिवार

अमर दुबे के मारे जाने की खबर मिलने के बाद उसकी दादी फफक-फफक कर रोने लगीं। अमर दुबे की दादी ने रोते हुए कहा कि हमारा परिवार तो पूरी तरह बर्बाद हो गया। उनका कहना है कि अमर को कई बार समझाया गया, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनता था। इसी कारण उसका यह अंजाम हुआ। जानकारों का कहना है कि अमर दुबे की मां क्षमा की गिरफ्तारी सोमवार की रात की गई है। पुलिस ने सोमवार की रात दो महिलाओं के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला क्षमा थी।

विकास के साथ ही भागा था अमर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिकरू गांव में शूटआउट के बाद में अमर भी विकास के साथ ही मौके से भाग निकला था। बाद में औरैया से दोनों के रास्ते अलग हो गए। औरैया में एक लावारिस कार भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इसी कार के जरिए दोनों बिकरू गांव से भागे थे। पुलिस ने मंगलवार को ही अमर दुबे समेत विकास के 16 गुर्गों का पोस्टर जारी किया था। इनमें उनके अपराध और इनाम का उल्लेख किया गया था पुलिस की ओर से हर चौराहे पर ऐसे पोस्टर लगाए गए थे।

विकास की गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं

इस बीच पुलिस अभी तक कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि विकास दुबे जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति दो अन्य साथियों के साथ फरीदाबाद के एक होटल में रुका था। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने वहां रेड मारी मगर रेड से कुछ देर पहले ही विकास दुबे वहां से निकल गया था। बाद में तीन संदिग्धों को फरीदाबाद में उठाया गया था जिनके पहचान पत्र का इस्तेमाल होटल के कमरे को बुक करने के लिए किया गया था। अधिकारी ने बताया कि इन तीनों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबई भी उन 3 लोगों में शामिल था जो होटल में रुके थे। विकास दुबे की तलाश में फरीदाबाद और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

जनता को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहेगी सपा: चन्द्रपाल सिंह यादव

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story