×

कानपुर देहात: सिपाही समेत 5 लोगों ने बरसाईं गोलियां, कई घायल, फोर्स तैनात

यूपी के कानपुर देहात में पुलिस और फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के कुछ लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से तीनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में हड़कंप गया।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 4:42 PM GMT
कानपुर देहात: सिपाही समेत 5 लोगों ने बरसाईं गोलियां, कई घायल, फोर्स तैनात
X
कानपुर देहात: पुलिस और फौजी समेत 5 लोगों ने बरसाई गोलियां, 3 घायल, भारी फोर्स तैनात

कानपुर देहात: यूपी के कानपुर देहात से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के कुछ लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से तीनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में हड़कंप गया।

मौके पर पहुंची 5 थानों से भारी पुलिस फोर्स

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर 5 थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुच गयी और सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस इस मामले जांच में जुटी गयी है। बता दें कि ये मामला कानपुर देहात के राजपुर बैना गाँव का है, जहां बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते पुलिस सिपाही और फौजी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें: मेरठ: BJP नेता बोले- भारत बंद फेल, विपक्षी दलों की राजनीतिक जमीन खिसकी

ये था मामला

घायलों की माने तो कुछ दिन पहले उनका किसी बात पर जैनपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह से विवाद हो गया था फिर बाद में सुलहनामा भी हो गया था। वहीं आज गाँव के ही पृथ्वीराज सिंह शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर वो झगड़े में आमादा हो गए। फिलहाल मामले को बढ़ता देख टाल दिया गया।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/VID-20201208-WA0249.mp4"][/video]

लोगों का कहना है कि घटना के दौरान दीपक सिंह अपने घर मे था। अचानक से वहां पृथ्वीराज जो यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं, जैनपुर निवासी शैलेन्द्र सिंह फौजी व उसके साथियों के साथ गांव आ गए और दीपक, अजित और मानवेन्द्र सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियों की बौझार कर दी। गोली लगने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को अंजाम देकर घर मे घुस गए आरोपी

गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगो में हड़कंप मच गया। वहीं घटना को अंजाम देकर पांचो आरोपी एक घर मे घुस गए। जिसको गांव वालों ने चारों ओर से घेर लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर 5 थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुच गई और आरोपियों को घर से बाहर निकालने में जुट गई। पुलिस ने असलहे को बरामद कर लिया और आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलो को गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: कानपुर: विपक्ष के अरमानों पर पुलिस ने फेरा पानी, भारत बंद रहा बेअसर

पुलिस अभी इस मामले में और भी जांच कर रही है कि इन लोगों के साथ और कौन-कौन शामिल है। दूसरी ओर इस घटना से पूरे गांव मे तनाव की स्तिथि बनी हुई है।

रिपोर्ट: मनोज सिहं

Newstrack

Newstrack

Next Story