×

कोरोना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं निकालेगी शोभा यात्रा

Ashiki
Published on: 16 March 2020 8:52 AM GMT
कोरोना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं निकालेगी शोभा यात्रा
X

लखनऊ: यूपी में कोरोना वायरस को लेकर चल रही चैकसी को देखते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। पिछले कई वर्षो से परम्परागत ढंग से निकलने वाली राम शोभा यात्रा को न निकाले जाने का फैसला लिया है। 25 मार्च से आठ अप्रैल के बीच मनाए जाने वाले श्रीराम महोत्सव के दौरान बड़ी-बड़ी शोभा और रथयात्राएं न निकलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। विहिप ने इसमें बदलाव किया है अब इसकी जगह पर स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे कार्यक्रम होंगे। लेकिन शोभायात्रा नहीं निकालेगी।

ये भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों ने बनाया नया प्लान, क्या फांसी से बचने का ये पैतरा आएगा काम ?

विहिप ने कार्यक्रम रद्द करने से किया इंकार-

विश्व हिन्दू परिषद ने इस बात से इंकार किया इस वर्ष कार्यक्रम रद किया गया है। बल्कि स्वरूप में परिवर्तन हुआ है। इससे पहले के वर्षो में लंबी-लंबी शोभायात्राएं निकलती रही हैं। यह आयोजन 25 मार्च को शुरू होने वाले वर्ष प्रतिपदा से लेकर आठ अप्रैल को हनुमान जयंती तक होना है। मगर कोरोना वायरस की चुनौती के कारण विहिप ने कार्यक्रम के स्वरूप में परिवर्तन किया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ तैयार योगी सरकार, इस तरह करेंगे जानलेवा वायरस का सामना

अयोध्या में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या-

वहीं अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 2019 में यूपी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी हैं। एक अनुमान के अनुसार, फैसला आने के बाद लगभग 2 करोड दर्शनार्थी अयोध्या पहुंचे हैं। इसमें घरेलू और विदेशी दोनों तरह के पर्यटक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: जांच बिना दर-दर भटकने पर मजबूर हुआ मरीज, ऑफिस ने भी निकाला

2019 में अयोध्या में घरेलू श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढती जा रही है। राम मंदिर के निर्माण का मार्ग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद साफ होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2019 में अयोध्या में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तीस प्रतिशत वृद्धि हुई है। 2019 में बढ़कर 2 करोड़ 01 लाख 49 हजार 392 पर्यटक लखनऊ आए।

Ashiki

Ashiki

Next Story