×

मौत का रास्ता! हिम्मतवाले ही जाते हैं इस पर, दुनिया की बेहद खतरनाक जगह

वैसे तो दुनिया में अपने आप में बेहद खास और अनोखी खूबी रखने वाली बहुत सी जगहें हैं। जिन लोगों को घूमने का शौक होता हैं उन्हें उनमें से बहुत सी जगहों के बारें में आपकों पता भी होगा लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसा पुल भी है जो पुल पर चलने वाले का साक्षात मौत का दर्शन करा देता है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 May 2023 9:51 AM GMT
मौत का रास्ता! हिम्मतवाले ही जाते हैं इस पर, दुनिया की बेहद खतरनाक जगह
X
मौत का रास्ता! हिम्मतवाले ही जाते हैं इस पर, दुनिया की बेहद खतरनाक जगह

नई दिल्ली : वैसे तो दुनिया में अपने आप में बेहद खास और अनोखी खूबी रखने वाली बहुत सी जगहें हैं। जिन लोगों को घूमने का शौक होता हैं उन्हें उनमें से बहुत सी जगहों के बारें में आपकों पता भी होगा, लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसा पुल भी है जो पुल पर चलने वाले का साक्षात मौत का दर्शन करा देता है। इस अजीबो-गरीब पुल को दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में गिना जाता है। दुनिया का ये अनोखी पहचान ऱखने वाला पुल चीन के हुनान में है।

यह भी देखें... बम धमाके में 24 की मौत, राष्ट्रपति की रैली को आतंकियों ने बनाया निशाना

बड़े जिगरे वाले लोग

चीन के इस पुल को बेहद डरावने और खतरों से भरें पुल की उपाधि दी जाती है। चलना तो दूर की बात है, लोगों की दूर से ही देखकर हालत खराब हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि बड़े जिगरे वाले लोग ही इस पुल पर चल पाते हैं।

bridge

मौत का पुल

चीन के इस पुल को दुनिया के सबसे खतरनाक स्काईवॉक में भी गिना जाता है। इस पुल को 2016 में लोगों के लिए खोला गया था। इसके अलावा भी इस पुल का नाम 'कॉइलिंग ड्रैगन क्लिफ' है। इसी के साथ ही अगर इसे 'मौत का पुल' भी कहा जाए, तो बिल्कुल गलत नहीं होगा।

यह भी देखें... काटो जरा चालान! बेखौफ नियम तोड़ता है ये इंसान, पुलिस भी इससे परेशान

जिंदगी और मौत के बीच इस पुल पर चलने की बहुत कम लोग ही हिम्मत कर पाते हैं। पुल पर दूर से नजर फेर लेना ही काफी होता है। लेकिन इसके बाद भी कई लोग इस खतरनाक पुल पर चलते हैं और रोमांच भरें लम्हों का आनंद उठाते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story