×

हो जाएं सावधान: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंग, तापमान में बड़ी गिरावट

दीपावली के बाद से ही मौसम में तब्दीली शुरू हो चुकी है। सोमवार रात को हुई बारिश के बाद जहां दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं हवा में भी गुलाबी ठंडक का अहसास लोगों को होने लगा है।

Monika
Published on: 18 Nov 2020 4:48 AM GMT
हो जाएं सावधान: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंग, तापमान में बड़ी गिरावट
X
आज से बढ़ सकती है रात में ठंड, तापमान में 02 से 04 डिग्री तक की गिरावट

लखनऊ: दीपावली के बाद से ही मौसम में तब्दीली शुरू हो चुकी है। सोमवार रात को हुई बारिश के बाद जहां दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है तो वहीं हवा में भी गुलाबी ठंडक का अहसास लोगों को होने लगा है। तमाम लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल कर पहनना शुरू कर दिए है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ

जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी जेपी गुप्ता ने न्यूजट्रैक को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ और इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हुई तथा मैदानी इलाकों में यूपी के लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई जिलों में बादलों की गर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि आगामी 18 नवंबर से सुबह और शाम की ठंड बढ़ेगी लेकिन मौसम साफ रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सुबह और शाम हल्का कोहरा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तापमान में 02 से 04 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja: छठ पूजा आज से शुरू, जानिए क्यों मनाया जाता है ये त्योहार

इस दिन से गिरने लगेगा तापमान

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 नवंबर के बाद रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचना शुरू हो जाएगा, जिससे रातों को ठिठुरन बढ़ने लगेगी। अभी तक दिन का औसत तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा था, वहीं रात को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा था। मंगलवार को हुई कई स्थानों पर हुई बर्फबारी के कारण मौसम में तेजी से बदलाव होगा। जल्द ही इसका असर पश्चिमी यूपी में दिखाई देना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: भयानक हादसे से कांपा देश: कई लोगों की मौत, छठ पूजा पर बस से जा रहे थे घर

सुबह और रात की ठंडक बढ़ जाएगी

मौसम पर नजर रखने वाली संस्था स्काईमेट का अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों पर अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना रहेगी। 17 नवंबर तक पहाड़ों पर भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों के बाद 18 नवंबर से मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएंगे या आगे निकल जाएंगे तब उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर हुई ताजा बर्फबारी की ठंडक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ मैदानी इलाकों पर पहुंचेगी, जिससे 18 नवंबर से दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी शहरों में रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह और रात की ठंडक बढ़ जाएगी।

मनीष श्रीवास्तव

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story