×

सांप पर बैठी महिला: फोन पर बात करते हुए कर दी ये बड़ी गलती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर सामने आई है। जहां महिला अपने कमरे में फोन पर बात करते हुए सांपों के जोड़े पर बैठ गई और सांपों ने महिला को तुरंत डस लिया।

Shreya
Published on: 22 April 2023 3:38 PM GMT
सांप पर बैठी महिला: फोन पर बात करते हुए कर दी ये बड़ी गलती
X
सांप पर बैठी महिला: फोन पर बात करते हुए कर दी ये बड़ी गलती

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर सामने आई है। जहां महिला अपने कमरे में फोन पर बात करते हुए सांपों के जोड़े पर बैठ गई और सांपों ने महिला को तुरंत डस लिया। सांपों के डसने से महिला की मौत हो गई।

घटना गोरखपुर जिले के रियांव गांव की है, जहां महिला फोन पर बात कर रही थी और बात करते-करते महिला अपने कमरे में चली गई। उस समय महिला के कमरे के बैड पर दो सांपों का जोड़ा लेटा हुआ था और इस बात से अंजान महिला उन सांपों के जोड़े पर बैठ गई।

यह भी पढ़ें: विसर्जन का खौफनाक मंजर! 13 श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत

महिला जैसे ही उन सांपों पर बैठी सांपों ने महिला को डस लिया। इसके बाद महिला के परिवारजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मऊ जिले रेफर कर दिया लेकिन महिला की वहां पर मौत हो गई।

घटना के बाद भी सांपों का जोड़ा वहीं पर रेंगता रहा। इस पर स्थानीय लोगों ने सांपों को पीट-पीट कर मार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मीरा विवाहित थी और उसके पति थाईलैंड में काम करते हैं। महिला की एक साल की बेटी भी है। जिस समय ये घटना हुई उस समय बच्ची दूसरे कमरे में अपने चाची के साथ सो रही थी।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Shreya

Shreya

Next Story