×

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 'शक्ति अवार्ड्स' देकर बढ़ाया महिलाओं का मान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'शक्ति अवार्ड्स' का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सेवा धाम संस्था द्वारा आयोजित किया गया।

Shivani Awasthi
Published on: 8 March 2021 2:36 PM GMT
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शक्ति अवार्ड्स देकर बढ़ाया महिलाओं का मान
X

लखनऊ: सोमवार को शहर के विभूति खंड, गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 'शक्ति अवार्ड्स' का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सेवा धाम संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सेवा धाम संस्था ने आयोजित किया 'शक्ति अवार्ड्स'

इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद थे। दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिसके बाद उन्होंने सैनिट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष अमृता ऋषि, सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष पीके मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

ये भी पढेंः घर को बना दिया स्कूल, भीख मांगने वाले बच्चों में जगा रही हैं शिक्षा की अलख

महिलाओं को किया गया'शक्ति अवार्ड्स' से सम्मान

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। दिनेश शर्मा ने कहा कि 1910 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को दर्जा मिलने के बाद भारत में इसे अनवरत मनाया जा रहा है।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

हमारे यहां नारियों का सम्मान कई युगों पहले से होता चला आ रहा है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हमारे यहां महिलाओं का नाम पुरुषों से पहले लिया जाता है। उन्होंने उदाहरण के रूप में सीताराम, लक्ष्मीनारायण, उमाशंकर, गौरीशंकर और राधेकृष्ण जैसे नामों को गिनाया।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता में महिलाओं का सम्मान पिछले युग से होता चला रहा है। यहां द्रौपदी का अपमान होने पर महाभारत हो गई, तो सीता का अपमान होने पर रामायण हो गई।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर 3000 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर पर लगा कोरोना का टीका

नारी का सम्मान भारत की संस्कृति का अंग- डिप्टी सीएम

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग है। केंद्र व राज्य सरकार के लिए भी नारी का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर सहयोग कर रही हैं।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

महिला अब असहाय नहीं हैं, वो अगर ठान लें, तो कुछ भी कर सकती हैं। ये गर्व का विषय है कि वे आत्मनिर्भर होकर परिवार भी चला रही हैं।

डिप्टी सीएम बोले- केंद्र व राज्य सरकार के लिए नारी का सम्मान सर्वोपरि

डॉ. शर्मा का कहना था कि परिवार को संवारने में एक महिला की भूमिका सबसे अधिक है। एक अच्छे परिवार के लिए महिला का शिक्षित एवं संस्कारी होना बहुत आवश्यक है, इसीलिए सरकार बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

ये भी पढ़ें-महिला दिवस पर न्याय: बेटी के बलात्कारी को फांसी, जाने अब तक कितने को हुई सजा

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान हमेशा से ही महिलाओं को सम्मान देने के लिए होती रही हैंम डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मिशन शक्ति के नाम से अभियान चलाया है। जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

दिनेश शर्मा ने यहां पर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने मिशन शक्ति, सुमंगला कन्या योजना और एन्टी रोमियो स्क्वाड का ज़िक्र किया।

साल 2008 से 'सेवा धाम संस्था' महिलाओं को कर रही जागरूक

'सेवा धाम संस्था' साल 2008 से मासिक धर्म के बारे में महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। इसकी अध्यक्ष अमृता ऋषि लोगों के बीच जाकर मासिक धर्म के बारे में महिलाओं को शिक्षित करने व जागरूकता फैलाने का कार्य सालों से करती चली आ रही हैं।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

अमृता ऋषि का मानना है कि महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का ख़्याल रखना चाहिए, जिससे वह सशक्त बन सकें। सेवा धाम संस्था की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण का काम वर्षों से चल रहा है और इस संस्था द्वारा महिलाओं को मुफ्त में सैनिट्री पैड देने का कार्य चल रहा है।

शक्ति अवार्ड्स (Photo Ashutosh Tripathi)

अलग-अलग क्षेत्रों की इन महिलाओं को मिला शक्ति अवार्ड

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. मधु पाठक, ऊषा विश्वकर्मा, आरती राणा, शैस्ता अंबर, सरोज प्रसाद, डॉ. पूनम मिश्रा, कंचन सिंह, डॉ. शिप्रा कुंवर, सरोज त्रिपाठी, वंदना सिंह, प्रभा चतुर्वेदी, कुमारी लक्ष्मी, सुमन रावत, डॉ. जया तिवारी, वर्षा श्रीवास्तव, प्रिया सिन्हा, विजय लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. आंचल केसरी और भारती गुप्ता को 'शक्ति अवार्ड' से सम्मानित किया।

रिपोर्ट-: शाश्वत मिश्रा

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story