×

एटा: होर्डिंग लगा रहा युवक हाईटेंशन लाइन से चिपका, हालत गंभीर

यूपी के एटा जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। एटा आगरा मार्ग पर डवर्टाइजिंग के लिए सड़क किनारे लगाये गये बोर्ड की फ्लैक्स बदलते समय ग्यारह हजार की बिजली की पास से गुजर रही लाइन की चपेट में आकर एक मजदूरी गंभीर रूप से घायल हो गया

Ashiki
Published on: 27 Feb 2021 1:17 PM GMT
एटा: होर्डिंग लगा रहा युवक हाईटेंशन लाइन से चिपका, हालत गंभीर
X
एटा: होर्डिंग लगा रहा युवक हाईटेंशन लाइन से चिपका, हालत गंभीर

एटा: यूपी के एटा जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। एटा आगरा मार्ग पर डवर्टाइजिंग के लिए सड़क किनारे लगाये गये बोर्ड की फ्लैक्स बदलते समय ग्यारह हजार की बिजली की पास से गुजर रही लाइन की चपेट में आकर एक मजदूरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुँच कर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: यूपी का छोटा हरिद्वार: जो बनेगा शामली में, कहलायेगा गंगा यमुना घाट

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज मिश्रा ने बताया कि आज लगभग 5 बजे 25 वर्षीय चंदू पुत्र अशोक निवासी आगरा होर्डिंग बदल रहा था तभी वह 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह लगभग 65 प्रतिशत से अधिक जल गया है वह अभी गंभीर हालत के चलते ज्यादा जानकारी नहीं दे सका है शेष जानकारी परिजनों के आने पर ही पता चल सकेगी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210227-WA0029.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: महिलाएं होगी सशक्त, औरैया में आयोजित हुआ मिशन शक्ति, SP ने सुनी समस्या

फायर बी बिग्रेड प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि उक्त युवक सड़क किनारे विज्ञापन लगाए गए बड़े होर्डिंग्स को बदल रहा था तथा उसकी चपेट में आकर ऊपर ही लटक गया। जब लोगों को जानकारी हुई थी विद्युत विभाग की लाइन कटवाने के बाद उसे फायर बिग्रेड कर्मचारियों नगरपालिका के सहयोग से नीचे उतारकर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर आज सभी पहुंच गए।

[video width="1160" height="640" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/VID-20210227-WA0030.mp4"][/video]

रिपोर्ट: सुनील मिश्रा

Ashiki

Ashiki

Next Story