×

पंचायत चुनाव: BJP ने कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा आदेश

पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कार्य करें।

Newstrack
Published on: 30 Sep 2020 4:58 PM GMT
पंचायत चुनाव: BJP ने कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा आदेश
X
पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कार्य करें।

लखनऊ: पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कार्य करें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजना रचना के अनुसार अपनी तैयारियों को और तेज कर दें।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची बनाने के लिए कल से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कार्य करें।

उन्होंने कहा कि बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने प्रवास कार्यक्रमों में तेजी लायें।

यह भी पढ़ें...पिता ने किया बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित, नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर पहुंचकर दस्तक दें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान व लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों के बल पर हम पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगें।

यह भी पढ़ें...UP के इन 6 जिलों में विकसित होंगे MSME पार्क, ये है बड़ी वजह

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रशासनिक मण्डल के अनुसार जबकि 15 से 20 अक्टूबर तक जिला स्तर पर पार्टी द्वारा बैठक आयोजित की जाएगीं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारी व मंत्री सम्मलित हुए।

यह भी पढ़ें...बेसिक शिक्षा मंत्री ने दिया आदेश, 31 हजार 661 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story